Nagpur Crime | Youtube पर वीडियो देखकर महिला ने खुद किया गर्भपात ; गर्भपात के लिए दबाव डालने वाला आरोपी गिरफ्तार 

नागपुर : Nagpur Crime | नागपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।  एक बलात्कार पीड़िता (rape victim) दवारा  यू-ट्यूब (youtube) पर गर्भपात का वीडियो (abortion video) देखकर घर में खुद से ही गर्भपात किये जाने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है।  पीड़िता को गर्भपात के लिए उसके प्रेमी ने दबाव डाला था। इसके बाद पीड़िता (Nagpur Crime) ने यह काम किया।  गर्भपात (abortion) कराने के बाद आरोपी ने भ्रूण को एक निर्जन स्थान में दबा दिया।  इस मामले में आरोपी के खिलाफ बलात्कार (rape) का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार (arrest) कर लिया गया है।

नागपुर की एक 24 वर्षीय महिला का सोहेल खान नामक वाहन चालक के साथ अवैध संबंध था।  आरोपी की पहले से दो शादी हो चुकी है।  पहली पत्नी से संबंध खत्म कर उसने दूसरी शादी की है।  उससे उसे एक बच्चा होने के बावजूद उसने महिला को प्रेम के जाल में फंसाया था।
प्रेम के जाल में फंसा कर आरोपी ने महिला के साथ 50 बार से अधिक शारीरिक संबंध बनाया। इसमें महिला गर्भवती हो गई।  महिला ने शादी करने को लेकर पूछा तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया और गर्भपात के लिए उस पर दबाव डाला।  बदनामी के डर से यू-ट्यूब पर गर्भपात का वीडियो देखकर घर में खुद से ही गर्भपात करने का निर्णय लिया।  गर्भपात के वक़्त महिला सात महीने की प्रेग्नेंट थी।
सप्ताह भर पहले उसके घर के सारे लोग मुंबई गए थे।  इसका फायदा उठाते हुए महिला ने आरोपी को बुलाकर यू-ट्यूब पर गर्भपात का वीडियो देखकर घर में गर्भपात के लिए लगने वाला सामान जमा किया।  इसके बाद आरोपी की मदद से जान जोखिम में डालकर उसने नाल काटा।  इसके बाद भ्रूण को आरोपी ने किसी निर्जन स्थान में ले जाकर दबा दिया।
महिला के घर वालों को जब इसकी जानकारी मिले तो वह सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच गए. शुक्रवार को पुलिस ने इंदिरा नगर के गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल की फोरेंसिक टीम और उपविभागीय दंडाधिकारी को बुलाकर ताजनगर श्मशान भूमि से भ्रूण को ढूंढने का प्रयास किया गया।  लेकिन पुलिस को भ्रूण नहीं मिला।  इस मामले में आरोपी खान के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज किया गया हैं।
महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शराब पीकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।  वह उसका बार-बार शोषण करता था।  इसमें वह गर्भवती हो गई।  शादी से इंकार करने की वजह से बदनामी के डर से खुद से गर्भपात किया।

यशोधरा नगर  पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर संजय जाधव ने बताया कि आरोपी दवारा जिस जगह पर भ्रूण को दबाया गया था वहां भ्रूण नहीं  मिला है।  पुलिस ने डीएनए सैंपलिंग के लिए भ्रूण के अवशेष को ढूंढने का प्रयास कर रही थी।  उस परिसर में भ्रूण का अवशेष ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

Maharashtra Crime | कराड में महिला की चाकू मारकर हत्या