Nagpur Crime |” हैलो, बजाज फाइनेंस से बोल  रही  हूं ” ; लाखों रुपए का चूना लगाने वाली पूजा नागपुर से गिरफ्तार 

नागपुर (Nagpur News), 23 अगस्त : Nagpur Crime | देश में लॉकडाउन लगने के बाद से साइबर अपराध (Cyber crimes) के मामले काफी बढ़ गए है।  विभिन्न तरह के लालच देकर पहले ही सैकड़ों नागरिकों को चूना लगाने की घटना सामने आई है। इसके बावजूद नागरिक सतर्कता नहीं बरत रहे है।  इसी तरह की एक घटना नागपुर (Nagpur Crime) से सामने आई है।  कम ब्याज के बदले बड़ी कर्ज की रकम दिलाने के बहाने चूना लगाने वाले एक गिरोह का नागपुर पुलिस ने फर्दाफाश किया है।  इस अपराध की मास्टरमाइंड महिला को नागपुर पुलिस (Nagpur Police) ने गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।

गिरफ्तार महिला का नाम पूजा सिंह (Pooja singh) (उम्र 53 ) है।  वह हरियाणा के हिसार जिले के लाडवा की रहने वाली है।  संबंधित महिला ने देश के विभिन्न भागों से नागरिकों को फ़ोन कर संपर्क करती थी और कम ब्याज में कर्ज दिलाने का झांसा देती थी।  महिला कहती थी कि वह बजाज फाइनेंस कंपनी (Bajaj Finance Company) से बोल रही है।  आपको कम ब्याज पर लंबी के लिए कर्ज उपलब्ध कराया जाएगा।  इसके बाद विभिन्न कारण देकर आरोपी महिला भोले भाले लोगों को चूना लगाती थी।  आरोपी पूजा सिंह ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर देश के विभिन्न भागों में सैकड़ों लोगों को चूना लगाया है।

पुलिस ने पूजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसके अन्य चार साथियों की पहचान हो गई है जिसकी तलाश की जा रही है।  रेलवे में काम करने वाले देवानंद अनिल शेंडे (Anil Shende) द्वारा नागपुर के अजनी पुलिस स्टेशन (Ajni Police Station) में शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

आखिर क्या है मामला (Nagpur Crime)

आरोपी पूजा ने शिकायतकर्ता शेंडे को 6. 9% ब्याज पर 8 लाख रुपए का कर्ज उपलब्ध कराने का झांसा दिया था।  इसके आधार पर शेंडे ने कई डॉक्युमेंट्स जमा करवाए।  कई वजह बताकर आरोपियों ने उनसे 28 हज़ार रुपए लिए।  लेकिन शेंडे को जब संदेह हुआ तो  उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे।  लेकिन  तब तक काफी देर हो चुकी थी।

आरोपी पूजा और उसके साथियों विकास जैन, दीपक चव्हाण, संजीव कुमार और ओमप्रकाश ने शेंडे का फ़ोन रिसीव करना बंद कर दिया।  आरोपियों ने अपना फ़ोन भी बंद कर दिया।  शेंडे को ठगे जाने का संदेह होने पर उन्होंने अजनी पुलिस स्टेशन (Ajni Police Station) में शिकायत दर्ज करा दी।

इस मामले की जांच कर पुलिस ने मुख्य आरोपी पूजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।  बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

 

Pune Crime | पुणे के लोणी कालभोर परिसर में दहशत पैदा करने वाले गिरोह को तड़ीपार किया गया

Pune Crime | फ्लैट नाम पर करने के लिए अपने ही बेटों ने की मां के साथ मारपीट, पुणे में 58 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई शिकायत