नगर पंचायत अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या  

उत्तर प्रदेश | समाचार ऑनलाइन – उत्तर प्रदेश के चोपन थाने इलाके में नगर पंचायत के अध्यक्ष को तीन अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम इम्तियाज अहमद (45) है। इसके साथ ही हमलावरों में से एक वहां मौजूद भीड़ के हत्थे चढ़ गया जिसको भीड़ ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। यह घटना आज सुबह 6:15 बजे घटी।

अश्लील सामग्री परोसने वालीं 827 वेबसाइट होंगी बंद

मिली जानकारी के अनुसार, इम्तियाज सुबह ग्रेवाल पार्क में वालीबॉल खेलने गए थे। वहां पहले से मौजूद तीन अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि, हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।  इम्तियाज चोपन नगर से पंचायत के अध्यक्ष पद थे।  बताया जा रहा है कि, अपनी कार्यशैली की बदौलत वह जल्द ही सभी वर्गों में लोकप्रिय हो गए थे।
पुलिस ने बताया कि, घटना से नाराज स्थानीय जनता ने वाराणसी—शक्तिनगर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। हालांकि बाद में प्रशासन ने भीड़ को समझा भुझा कर जाम खुलवाया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, अहमद की जाँघ और सीने में गोलियां लगीं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें चोपन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया और वहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।