अजीबोगरीब कानून: कहीं अंडरवियर से गाड़ी साफ करना तो कहीं बिना नहाये सोने पर हैं बैन

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – पुरे विश्व में हर एक देश के अलग-अलग कानून होते है। जिसमें पेनल्टी से लेकर सजा काटने तक का प्रावधान होता है। इसी से जुड़े आज हम आपको को कुछ ऐसे अजीबोगरीब कानून के बारें बताएँगे जिसे सुनकर आप हैरान रह जायेंगे। इस लिस्ट में इंग्लैंड, इटली, ऑस्ट्रेलिया से लेकर कई देश शामिल है तो आइए जानते है क्या है अजीबोगरीब कानून।

कुछ अजीबोगरीब कानून –

– अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को में ऐसा कानून है कि यहां गाड़ियां साफ करने के लिए लोग अंडरवियर का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। अगर ऐसा करते कोई पाया गया तो उसपर जुर्माना लगाया जा सकता है या जेल हो सकती है।

– स्विट्जरलैंड में कानून है कि रात 10 बजे के बाद कोई भी व्यक्ति किसी भी अपार्टमेंट की बिल्डिंग में फ्लश का इस्तेमाल नहीं कर सकता है। यहां की सरकार का मानना है कि रात में ऐसा करने से ध्वनि प्रदूषण होता है।

– इंग्लैंड के मैसाच्यूट्स में एक ऐसी जगह है, जहां रात में बगैर नहाए बिस्तर पर जाना गैरकानूनी है। अगर पकड़े गए तो जेल और जुर्माना हो सकता है। हैरानी की बात तो ये है कि यहां रविवार के दिन नहाना गैरकानूनी है।

– इटली के मिलान शहर में ऐसा अजीबोगरीब कानून है कि नहीं हंसने पर आपके ऊपर जुर्माना लग सकता है। यहां के लोगों को हर वक्त मुस्कुराते रहना जरूरी है। हालांकि कुछ मामलों में लोगों को इस कानून में छूट मिली हुई है, जैसे कि अस्पताल जाने और अंतिम संस्कार में उपस्थित होने पर।

– थाईलैंड में बिना अंडरवियर पहने घर से बाहर निकलना अपराध माना जाता है। इसके अलावा यहां कोई भी व्यक्ति बिना शर्ट पहने मोटरसाइकिल या कार चलाते दिख गया, तो उसे 500 रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है।

– ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर में कोई भी आम इंसान बिजली का बल्ब नहीं बदल सकता। इसके लिए आपको सरकार द्वारा सर्टिफाइड इलेक्ट्रिशियन बुलाना पड़ेगा। इस नियम का उल्लंघन करने पर आपके ऊपर जुर्माना लगाया जा सकता है।

– ब्रिटेन में रेलवे स्टेशन पर लड़के-लड़कियों के किस करने पर पाबंदी है। दरअसल, यह कानून इसलिए बनाया गया, ताकि ट्रेन को लेट होने से बचाया जा सके।

– अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक ही टब में दो बच्चों को नहलाना गैरकानूनी है।

– डेनमार्क में जेलों में बंद अपराधी अगर जेल से भागने की कोशिश करते हैं तो उसे अपराध नहीं माना जाता है। अगर वो भागते वक्त पकड़े गए तो बिना किसी अन्य सजा के उन्हें वापस उसी जेल में डाल दिया जाता है।

– अमेरिका के ओक्लोहामा में किसी भी कुत्ते को गंदे मुंह बनाकर चिढ़ाना अपराध की श्रेणी में आता है। इसके लिए आपको जेल की सजा भी हो सकती है।