‘मूंछे हो तो धोनी जैसी’! कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी का नया लुक देखा क्या? शिमला में परिवार के साथ कर रहे एंजॉय

ऑनलाइन टीम- महेंद्र सिंग धोनी ने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। उसके बाद धोनी कअई बार खेतों में तो कभी परिवार के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं। आजकल धोनी अपने नए लोक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

धोनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ शिमला में छुट्टी का आनंद ले रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में लॉकडाउन के नियमों में ढील दी गई है। इस पृष्ठभूमि पर धोनी अपने परिवार के साथ छुट्टी का आनंद लेने के लिए शिमला पहुंचे हैं। धोनी शिमला में हैं यह जानने के बाद कई फैंस उनसे मिलने के लिए पहुंच गए। धोनी ने उन्हें निराश नहीं किया। धोनी ने अपने फैंस को ऑटोग्राफ देते हुए उनका कुशलक्षेम भी पूछा।

धोनी ने शिमला में परिवार के साथ कुछ फोटो भी लिए। इसमे धोनी का नया लुक देखने को मिला है। धोनी ने सिंघम स्टाइल में मूंछ रखी है। उनके इस थोड़ा हटके लुक की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

धोनी ने शिमला में तैयार होनेवाले बैट की भी सराहना की। इतना ही नहीं शिमला में स्थित डीए स्पोर्ट्स कंपनी के संचालक वीनू दीवान से भी मिले। इसमे दिवान ने धोनी को 4 बैट भी गिफ्ट में दिया। शिमला में सांस्कृतिक टोपी देकर धोनी का स्वागत किया गया। धोनी ने अपने 15 वर्ष के अंतरराष्ट्रीय करियर में सफलतापूर्वक अपनी पहचान बनाई। धोनी के नेतृत्व में इंडिया आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, वर्ल्ड कप और आईसीसी टी-20 वर्ल्ड का जैसे श्रृंखला में जीत हासिल की। चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने आईपीएल में 4 बार चैंपियन बनी।

धोनी अभी शिमला की वादियों में छुट्टी का आनंद ले रहे हैं। वो ज्यादा से ज्यादा परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करते हैं। बेटी जीवा के साथ मस्ती करते हुए धोनी दिख रहे हैं। धोनी परिवार के साथ शिमला में होम स्टे व्हाइट हेवन में रुकेहैं। इस होटल के कर्मचारियों ने धोनी के साथ फोटो सेशन करते हुए दिखे। धोनी हिमाचल प्रदेश के सबसे लोकप्रिय जुब्बल कोटखाई के रतनवाडी पंचायत में पहुंचे थे। रतनवाडी के मीना बाग होम स्टे में रुके थे। यहाँ सेब के बगीचे को देखने गए थे।