रिक्शा ड्राइवर की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

पुणे । समाचार ऑनलाइन
रिक्शा ड्राइवर द्वारा रिक्शा में सफर करने के दौरान किराया के पैसे  मांगने को लेकर तीन लोगों ने ड्राइवर के साथ मारपीट कर हत्या कर दी थी। साथ ही रिक्शा ड्राइवर की रिक्शा लेकर फरार हो गए थे। इस मामले में एक आरोपी को लातूर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह घटना 18 सितंबर की सुबह 6.30 बजे के दौरान घटी थी।
 [amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’13e230b4-c703-11e8-9659-05f0b8259bac’]
अकबर दौलतखान पठाण (35) हत्या किए गए रिक्शा ड्राइवर का नाम है। विकास रघुनाथ सूर्यवंशी को इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके दो साथीदार अभी भी फरार है। इस मामले में संतोष सत्यवान देवकर ने हडपसर पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी थी।
 [amazon_link asins=’B00NXFPUYU,B01LWXUJH7′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’417cfec3-c703-11e8-a7c1-91198ec889e6′]
पुणे में गणपति देखने के लिए आरोपी अपने दो साथियों के साथ आया था। अपने दोनों साथियों की मदद से रिक्शा ड्राइवर की हत्या की गई थी। इस अपराध में जांच करने के दौरान फरासखाना पुलिस स्टेशन के पुलिस कर्मचारी भंडुरे को प्राप्त जानकारी अनुसार और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी सूर्यवंशी यह लातूर से पुणे गणपति देखने आया था। आरोपी सूर्यवंशी अपने दो दोस्तों के शराब पीकर रिक्शा से गणपति देखने जा रहे थे। रिक्शा का किराया मांगने पर रिक्शा ड्राइवर के साथ मारपीट की थी और सिर पर पत्थर से हमला कर हत्या की थी। आरोपियों ने रिक्शा लेकर शिवाजीनगर फरार हो गए थे। यह कार्रवाई सहायक पुलिस आयुक्त समीर शेख के मार्गदर्शन में युनिट 3 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिनकर मोहिते, सहायक पुलिस निरीक्षक संदीप देशमाने, पुलिस नाईक संदीप राठोड़ साथ ही फरासखाना पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर नावंदे, पुलिस उप निरीक्षक महेंद्र पाटिल, पुलिस कर्मचारी भोकरे, भंडुरे, वालटे, सैय्यद ने की है।