पुणे में प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेंतकर की हत्या

पुणे : समाचार ऑनलाइन – प्रेम संबंध के चलते प्रेमिका का बेरहमी से हत्या करने की घटना उजागर हुई है। हत्या करने से पहले लड़की 4 से 5 दिन पहले से लापता थी। उसके लापता होने की रिपोर्ट लड़की के माता पिता ने दर्ज करायी थी। प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी फरार हो गया है। यह घटना आज (रविवार) को दोपहर दो बजे के करीब घटी है। सोनाली भिंगार दिवे नामक युवती की हत्या की गई है। सोमेश घोडके इस घटना के बाद से फरार है। सोनाली यह इंजिनियरिंग के अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।

सोनाली दिवे यह पुणे के झील कॉलेज में पढ़ रही थी। पिछले चार से पांच दिनों से वह लापता थी। सोनाली ने कॉलेज के पास हाल ही में एक कमरा किराए पर लिए थे। कमरे में संदिग्ध सोमेश घोडके और सोनाली साथ में रहते थे। इस दौरान दोनों में वाद विवाद हुआ और सोमनेश ने सोनाली के गले पर तेजधार हथियार से वार कर हत्या की। उसकी हत्या के बाद सोमेश ने चिठ्ठी पर लिखा है, कि वह इस घटना के बाद खुद आत्महत्या करनेवाला है।

लाश काफी सड़ जाने की वजह से आसपास के इलाके में बदबू फैल गई थी। इसलिए नागरिकों को कुछ संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को शिकायत की। इस घटना की जानकारी मिलते ही सिंहगड पुलिस घटनास्थल में दाखिल हुई। सोनाली की हत्या तीन से चार दिन पहले की गई है। ऐसी संभावना पुलिस ने व्यक्त की है। इस मामले में सिंहगड पुलिस जांच कर रही है।