पुणे के धनोरी में रहने वाले मां-बेटे की हत्या, महिला का शव सासवड रोड पर और बेटे का शव कात्रज परिसर में मिलने से खलबली 

 

पुणे, 16 जून : पुणे शहर और पुणे ग्रामीण पुलिस के होश उड़ाने वाली घटना मंगलवार की शाम सामने आई. एक मां का शव सासवड पुलिस स्टेशन की सीमा में और 8-10 साल के बेटे का शव सहकारनगर पुलिस स्टेशन की सीमा में मिला है।  उनके अंगों पर जख्म के निशान है।  उनकी हत्या कर शव को फेंके जाने की घटना से हड़कंप मच गया है।  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।  मृतक महिला की ब्रिजा कार पुणे-सातारा रोड पर मिली है।

आयान शेख (उम्र 8-10 ) और उसकी मां आलिया आबिद शेख की हत्या हुई है।  इस मामले में सासवड पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कैद दर्ज कर लिया है।  जबकि भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में भी केस दर्ज किया गया है।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आयान और आलिया पुणे के धनोरी परिसर में रहते थे।  मंगलवार शाम 7 बजे सासवड-जेजुरी रोड के खलद गांव के पास एक होटल के करीब महिला का शव बरामद हुआ।  सासवड पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो वह घटनास्थल पर पहुंची।
सासवड पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर ने तत्काल घटना की जानकारी पुणे ग्रामीण के अपर पुलिस सुप्रीटेंडेंट मिलिंद मोहिते को दी।  करीब रात साढ़े आठ बजे मिलिंद मोहिते घटनास्थल पर पहुंचे। शव को हॉस्पिटल भेज दिया गया है।  महिला के बदन पर ट्रैक पेंट और टी-शर्ट था।  नज़र आ रहा है कि गले पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है।  लेकिन घटनास्थल पर कोई भी खून के निशान नहीं मिले है।  ऐसे में प्राथमिक तौर पर लगता है कि हत्या कही और की गई है और शव को यहां लाकर फेंका गया है।  सासवड पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  सासवड पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर महिला की पहचान का पता लगाने का काम शुरू किया था। उसने महिला का फोटो पुणे पुलिस और जिले व राज्य की पुलिस को भेजी है। महिला की पहचान का काम जारी है।

इसी दौरान शाम के वक़्त ही नवीन कात्रज टनेल दरी ब्रिज के पास एक बड़े होटल परिसर में एक छोटे बच्चे का शव मिलने की जानकारी भारती विद्यापीठ पुलिस को मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।  इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ससून हॉस्पिटल भेज दिया गया। उसकी भी पहचान का काम जारी था। डिप्टी कमिश्नर सागर पाटिल ने तत्काल घटनास्थल का दौरा कर पुलिस अधिकारियों को मामले की जांच के आदेश दिए।

पुणे शहर पुलिस को सासवड में मंगलवार की सुबह  एक महिला और एक बच्चे  के मिले शव में कोई कनेक्शन नज़र आ रहा है।  इसके आधार पर जांच करने पर पता चला कि दोनों मां-बेटे है. उनके नाम पता चलने के बाद पता चला की दोनों धनोरी के रहने वाले थे. इस संबंध में पुलिस ने मृतकों के रिश्तेदारों से संपर्क पर फोटो दिखाया तो उन्होंने दोनों की पहचान की।

इस मामले की जांच चल ही रही थी तभी उनकी कार पुणे-सातारा रोड में एक सिनेमा हॉल के पास मिला है।  ये दोनों किसके साथ गए थे और आखिर क्या हुआ पुलिस इसकी जांच कर रही है।  लेकिन यह साफ हो गया है कि दोनों की हत्या कर शव को फेंक दिया गया है।

पुलिस को प्राथमिक जानकारी मिली है कि मां-बेटे घर से दो-तीन दिन पहले पिकनिक के लिए बाहर गए थे।  आलिया के पति आबिद शेख पुणे की एक कंपनी में ब्रांच मैनेजर है।  जानकारी सामने आई है कि दो-तीन दिन पहले वे  ब्रिजा कार किराये पर लेकर पिकनिक पर गए थे।  मां-बेटे का शव मिल गया है लेकिन अभी तक आबिद का कोई पता नहीं मिल पाया है।  पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।  लेकिन मां बेटे का शव मिलने से शहर में खलबली मच गई है.