Murder In Pune | पुणे के फरासखाना क्षेत्र में अनैतिक संबंध में महिला की हत्या, शरीर के टुकड़े कर पिरंगुट और मुठा घाट में फेंका ; मची खलबली 

पुणे (Pune News), 25 अगस्त : पुणे (Murder In Pune) के फरासखाना पुलिस स्टेशन (Faraskhana Police Station) की सीमा में 14 दिन पहले हुई हत्या (Murder In Pune) का पर्दाफाश हो गया है।  मृतक रोजिना रियाज पानसरे (Rozina Riyaz Pansare) उर्फ़ कविता चौधरी (Kavita Choudhary) महिला गायब हो गई थी।  इसे लेकर फरासखाना पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी।  पुलिस (Police) ने महिला की तलाश कर उसकी हत्या किये जाने का खुलासा किया है।  इस हत्या के आरोपी को पुणे पुलिस के क्राइम ब्रांच (Pune Police Crime Branch) की टीम ने गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।  आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

 

गिरफ्तार आरोपी का नाम हनुमंत अशोक शिंदे (Hanumant Ashok Shinde) (उम्र 40, नि – 277, बुधवार पेठ ) है।  आरोपी हनुमंत और रोजिना के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। आरोपी ने रोजिना की हत्या (Murder) कर उसके शव के टुकड़े टुकड़े कर मुलशी तालुका के पिरंगुट और मुठा घाट में फेंक दिया था। पूछताछ में आरोपी ने यह जानकारी दी है।

बताया जाता है कि दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।  इस विवाद में आरोपी ने 10 अगस्त को महिला की गला दबा कर हत्या कर दी।  हत्या करने के बाद दो दिनों में शव के टुकड़े करने के बाद उसे अलग अलग सिलपैक बैग में डाला। इन दो बैग में से एक बैग पिरंगुट घाट के म्हसोबा मंदिर के पास 50 फ़ीट गहरे खाई में फेंक दिया। जबकि दूसरा बैग लवासा रोड के उरावडे आंबेगांव परिसर के मुठा घाट (Mutha Ghat) में फेंक दिया।

शव को टुकड़े करने के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार आरोपी ने भूगांव के मानस लेक तालाब में फेंक दिया।  इसके बाद से आरोपी फरार था। पुणे पुलिस (Pune Police) के क्राइम ब्रांच ने उसका पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को पिरंगुट और मुठा घाट लेजाकर सड़ी-गली अवस्था में पड़ी लाश को कब्जे में ले लिया है। इस दौरान फोरेंसिक लैब के अधिकारी भी मौजूद थे।

 

 

 

Pune Crime | पुणे के आंबील ओढ़ा में ‘भगवान जिसे बचाये उसे कौन मार पाए’ ! मां ने अपने बच्चे को ओढ़ा में फेंका, लेकिन बच्चा सकुशल

Pune News | पुणे-नाशिक हाईवे में चांडोली के पास तेज़ गति से जा रही ट्रक से टक्कर में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत, एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी