Murder in Aurangabad |  प्रोफेसर का गला चीड़कर हाथ का नस काटा ; हत्या की विचित्र घटना से औरंगाबाद सहमा 

औरंगाबाद : Murder in Aurangabad | औरंगाबाद शहर के एक कॉलेज में पढ़ाने वाले प्रोफेसर के घर में गला चीड़कर निर्शंस हत्या (murder) करने की घटना सामने आई है।  आज सुबह औरंगाबाद शहर के सिडको एन 2 क्षेत्र से यह दर्दनाक घटना सामने आई है।  मृतक प्रोफेसर का नाम डॉ. राजन हरिभाऊ शिंदे है।  पिछले 12 घंटे में औरंगाबाद शहर में हत्या (Murder in Aurangabad) की यह दूसरी घटना हुई है।  इन दोनों घटनाओं से एक बार फिर औरंगाबाद शहर सहम गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रोफेसर डॉ. राजन शिंदे औरंगाबाद के मौलाना आजाद कॉलेज में इंग्लिश पढ़ाते थे ।  आज सुबह जब उनके परिवार के लोग सोकर उठे तो प्रोफेसर शिंदे घर के हॉल में खून से लथपथ पड़े थे।  इस घटना के सामने आने के बाद परिवार के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।  इसके बाद परिवार ने इस घटना की जानकारी सिडको पुलिस को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।  घटनास्थल का पंचनामा किया।  खास बात यह है कि इस घटना में कोई सामान चोरी नहीं हुआ है।  ऐसे में प्रोफेसर की हत्या क्यों की गई इसकी जानकारी सामने लाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।  मृतक प्रोफेसुर का गला चिड़ने के साथ उनके हाथ का नस काटा गया है।  रात भर खून बहने की वजह से उनकी मौत हुई है।  इस मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  मामले की हर एंगल से जांच चल रही है।
पिछले कुछ दिनों से औरंगाबाद शहर में हत्या की घटना में काफी तेज़ी आ गई है।  ऐसे में शहर में कानून व्यवस्था बनाये रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।  रविवार की रात औरंगाबाद शहर के बजरंग चौक में शराब को लेकर एक युवक की निर्शंस हत्या कर दी गई थी।  यह घटना अभी ताज़ा ही है कि आज सुबह प्रोफेसर की उनके घर में हत्या कर दी गई।