मुंबईकरों सावधान! बारिश के 4 महीने में ‘ये’ 18 दिन खतरनाक; सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

मुंबई: पहली बारिश ने मुंबई की नींद उड़ा दी। मुंबई मनपा द्वारा किए गए नाला सफाई के दावे की पोल पहली बारिश ने ही खोल दी। कई इलाको में पानी भर गया जिससे यातायात बाधित हो गई। इसके बाद अब मौसम विभाग ने अगले खतरे की सूचना दी है। बारिश के 4 महीने में 18 दिन खतरे के हैं, ऐसी चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। इन 18 दिनों में अरब सागर में ज्वरभाटा आएगा, जिससे 5 मीटर ऊंची लहरें उठेगी। इस दौरान मुसलाधार बारिश होने से मुंबईकरो को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

साधरणत: 10 जून को मुंबई में बारिश का आगमन होता है। हालांकि इस बार एक दिन पहले ही मुंबई में मानसून ने दस्तक दे दी। बुधवार सुबह बारिश ने जोरदार हाजिरी लगाई। इस वजह से मुंबई थम गई। गुरुवार को मुंबई और आसपास के इलाके में बारिश हुई थी। कई इलाको में लगातार बारिश हो रही है। मुसलधार बारिश और उसी समय समुद्र में आए ज्वारभाटा से मुंबईकरों के लिए दोगुना संकट का निर्माण हो गया।

मुंबई में कोरोना मरीजो की संख्या कम होने पर प्रतिबंधो में ढील दी गई। ऐसे में बारिश में समुद्र के लहर के साथ खेलने के लिए कई लोग बाहर निकलते हैं। ऐसे समय में ज्वारभाटा आने से दुर्घटना का खतरा अधिक होता है। इसलिए मौसम विभाग ने बारिश के 4 महीने के तरंगो की जानकारी दी है। 4 महीने में 18 दिन खतरनाक हैं। इसमे से 6 दिन जून के हैं। वहीं जुलाई के 12 दिन, अगस्त में 5 दिन और सितंबर के 2 दिन खतरनाक हैं।

तारीख     समय    लहर की ऊंचाई (मीटर में)

23 जून     10.53       4.56

24 जून      11.45       4.77

25 जून       12.33      4.85

26 जून        13.23     4.85

27 जून        14.10     4.76

28 जून        14.57     4.61

23 जुलाई     11.37     4.59

24 जुलाई    12.24     4/71

25 जुलाई       13.07      4.73

26 जुलाई         13.48        4.68

27 जुलाई         14.27-        4.55

10 अगस्त         13.22       4.50

11 अगस्त        13.56          4.51

22 अगस्त        12.07        4.57

23 अगस्त        12.43        4.61

24 अगस्त      13.17      4.56

8 सितंबर       12.48    4.56

9 सितंबर        13.21     4.54