Mumbai | मुंबई के शिवाजी नगर में दो मंजिला मकान गिरा; 4 की मृत्यु, 14 घायल

(Mumbai) मूसलाधार बारिश की वजह से भूस्खलन की घटना ताजा ही थी, ऐसे में आज शिवाजी नगर पुलिस थाने (Shivaji Nagar Police Station) की सीमा में बॉम्बे सिटी हॉस्पिटल (Bombay City Hospital) के (Mumbai) पीछे दो मंजिला मकान ढह गया। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 14 लोग घायल हो गए हैं।

मोहम्मद परवेज मोहम्मद जाबीर शेख की अहिल्याबाई होलकर रोड पर दो मंजिला घर था। उस मकान के ढहए से परवेज के पिती जाबीर रेहमतुला शेख (80), बेटी नेहा ऊर्फ मुशिरा मोहम्मद पावेज शेख (24) और परहीन परवेज शेख (20), पत्नी सहमशाद बेगम (50) की मृत्यु हो गई। वहीं 14 घायल लोगों को राजावाडी, सायन, बॉम्बे सिटी हॉस्पिटल में इलाज शुरू है। वहीं पास के दो घरों में दरार आने के कारण के कारण उसे भी गिरा दिया गया।

Pune Trains Cancelled | बारिश के कारण पुणे-अहमदाबाद, मुंबई- हैदराबाद, वास्को- हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के साथ 13 गाड़ियाँ रद्द

Pune Trains Cancelled | कोल्हापुर- मिरज, कर्जत- लोनावला तथा अन्य सेक्शन में हुई भारी बारिश के कारण जलजमाव, भूस्खलन जैसे वर्षा जनित कारणों से कुछ गाड़ियाँ रद्द की गई है I (Pune Trains Cancelled)

रद्द की गई गाड़ियाँ

1. प्रति सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार को चलनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 02298 पुणे – अहमदाबाद एक्सप्रेस 24 एवं 26 जुलाई को तथा प्रति मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 02297 अहमदाबाद – पुणे एक्सप्रेस 25 एवं 27 जुलाई को रद्द रहेगी I

2. विशेष गाड़ी संख्या 01007/01008 पुणे -मुंबई- पुणे एक्सप्रेस 24 से 27 जुलाई तक रद्द रहेगी I

3. विशेष गाड़ी संख्या 02015/02016 पुणे -मुंबई- पुणे एक्सप्रेस 24 से 27 जुलाई तक रद्द रहेगी I

4. विशेष गाड़ी संख्या 01029 मुंबई- कोल्हापुर एक्सप्रेस 24 से 28 जुलाई तक तथा विशेष गाड़ी संख्या 01030 कोल्हापुर – मुंबई एक्सप्रेस 24 से 27 जुलाई तक रद्द रहेगी I

5. विशेष गाड़ी संख्या 01411 मुंबई- कोल्हापुर एक्सप्रेस 24 से 28 जुलाई तक तथा विशेष गाड़ी संख्या 01412 कोल्हापुर – मुंबई एक्सप्रेस 24 से 27 जुलाई तक रद्द रहेगी I

5. विशेष गाड़ी संख्या 07613 पनवेल -नांदेड़ एक्सप्रेस 25 से 28 जुलाई तक तथा विशेष गाड़ी संख्या 07614 नांदेड़- पनवेल एक्सप्रेस 24 से 27 जुलाई तक रद्द रहेगी I

6. विशेष गाड़ी संख्या 02702 हैदराबाद – मुंबई एक्सप्रेस 24 से 27 जुलाई तक रद्द रहेगी I