Mumbai News | मुंबई में किन्नर ने बच्ची को जिंदा पानी में बहाया ; अभिभावक दवारा पैसे नहीं दिए जाने के गुस्से में अपहरण कर की हत्या

मुंबई : पुणे समाचार ऑनलाइन  (Punesamachar Online) – Mumbai News | बच्चे के जन्म पर कफ परेड में रहना वाला चिटकोटे परिवार ख़ुशी में था। लेकिन उनकी यह ख़ुशी तीन महीने में ही खत्म हो गई। माता-पिता बच्चे के भविष्य के सपने बुन रहे थे। बच्चे को आशीर्वाद देने के बाद पैसे और साड़ी नहीं दिए। इस बात से नाराज इस परिसर में रहने वाले किन्नर दवारा तीन महीने के बच्चे का अपहरण कर उसे खाड़ी में जिन्दा बहा देने की चौंकाने देने वाली घटना सामने आई है। इस मामले में कफ परेड पुलिस ने किन्नर कन्हैया चौगुले उर्फ़ कन्नू (उम्र 30 ) और उसके साथी सोनू कांबले (उम्र 23 ) को गिरफ्तार कर लिया है।

चिटकोटे परिवार में तीन महीने पहले आर्या का जन्म हुआ था। पहले से एक बेटा होने की वजह से बेटी के जन्म से परिवार खुश था। 3 महीने की आर्या माता-पिता के साथ रहती थी। गुरुवार की शाम पास ही रहने वाले किन्नर कन्नू उसके घर आया। उसने बच्चे को आशीर्वाद देते हुए बच्चे के जन्म की ख़ुशी में एक साड़ी, नारियल और 1100 रुपए मांगे। लेकिन घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से उसकी मांग पूरी नहीं की गई। इसे लेकर कन्नू से परिवार का विवाद हो गया। इसके बाद कन्नू वहां से चला गया।

इस बात से नाराज कन्नू ने अपने दोस्त सोनू के पास गया। अपने साथ घटी घटना का जिक्र करते हुए सोनू को अपने अपमान की बात बताई। बातचीत के बाद दोनों ने चिटकोटे परिवार को सबक सिखाने का निर्णय लिया। बदला लेने के लिए रात दो बजे चिटकोटे परिवार जब दरवाजे खोल कर सो रहा था तभी कन्नू ने छोटी बच्ची आर्या का अपहरण कर लिया और सोनू कांबले की मदद से आंबेडकर नगर के खाड़ी परिसर के दलदल में बच्ची को जिन्दा बहा दिया। कुछ देर में ही बच्चे के गायब होने की भनक लगते ही चिटकोटे परिवार कफ परेड पुलिस स्टेशन पहुंचा। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू की।

पुलिस को जानकारी मिली की कन्नू के साथ चिटकोटे परिवार का विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने कन्नू को कब्जे में लेकर पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर उसके साथी सोनू को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

शव कब्जे में लिया गया
शव को खाड़ी से बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है। इस घटना से चिटकोटे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कफ परेड पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Web Tital :- mumbai transgender kills 3 month old after parents say no gifts

join our facebook page

Thackeray Government | महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला ! सरकारी कर्मचारी व अधिकारियों का सर्वसाधारण तबादला 31 जुलाई तक, लेकिन सिर्फ 15 प्रतिशत ही

PRS System Downtime | 10 और 11 जुलाई की मध्यरात्रि को पीआरएस सिस्टम डाउनटाइम (शट डाउन)