Mumbai Police | मुंबई के और तीन पुलिस अधिकारियों पर वसूली का केस दर्ज 

मुंबई (Mumbai News), 26 अगस्त : मुंबई के और तीन पुलिस अधिकारियों (Mumbai Police) पर वसूली का केस दर्ज किया गया है। ठगी (Fraud) और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर मुखबिरों के जरिये 17 लाख रुपए पुलिस अधिकारियों (Mumbai Police) वसूलने का आरोप लगा है।

 

शिकायतकर्ता प्रॉपर्टी डीलर है। उनसे पुलिस अधिकारी बार-बार पैसों की मांग कर रहे थे।  शिकायतकर्ता ने पैसे नहीं दिए तो उनके खिलाफ ठगी (Fraud) के एक मामले में गोवत एमआईडीसी पुलिस स्टेशन (MIDC Police Station) में केस दर्ज करा दिया गया। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच (Crime Branch) 10 को ट्रांसफर (Transfer) किया गया था। इतना ही नहीं बल्कि पुलिस अधिकारी (Police officer) ने उनके साथ मारपीट भी की और कोरे कागज पर सिग्नेचर करवा लिया। इस मामले में अंबोली पुलिस स्टेशन (Amboli Police Station) में केस दर्ज किया गया है।  इस मामले में एक डीसीपी (DCP) और दो पुलिस इंस्पेक्टर (Police Inspector) शामिल है।

इस संबंधित डीसीपी पर इससे पहले भी वसूली का केस दर्ज है। मामले में एक पुलिस इंस्पेक्टर गिरफ्तार (Arrest) है। उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। तीसरा आरोपी फ़िलहाल पुलिस विभाग में कार्यरत है।

इससे पहले पूर्व पुलिस कमिश्नर ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) पर 100 करोड़ की वसूली का टारगेट देने का आरोप लगाते हुए पत्र लिखा था। इस मामले की जांच चल रही है। परमबीर सिंह (Parambir Singh) के खिलाफ एक्सटॉरशन (Extortion) का केस दर्ज किया गया है .

पांच दिन पहले उनके खिलाफ ठाणे में 2 करोड़ का हफ्ता मांगने का आरोप लगा था। इसके बाद ठाणे शहर के कोपरी पुलिस स्टेशन (Kopri Police Station) में केस दर्ज किया गया था.

 

 

Narayan Rane | नारायण राणे से मिलने पहुंचे रिपब्लिकन पार्टी के नेता, मुलाकात के बाद दी ‘यह’ सलाह

Narayan Rane | नारायण राणे की सोनिया गांधी की सलाह पर गिरफ़्तारी ? नाशिक पुलिस कमिश्नर के उस बयान के बाद भाजपा ने लगाया आरोप