Mumbai Police | बिग सैलूट! तूफान बारिश में जख्मी बाप-बेटी की मुंबई पुलिस दवारा मदद 

 

मुंबई, 19 जुलाई : पिछले दो दिन मुंबई में जमकर बारिश हुई है। (Mumbai Police) मुंबईवासियों का इस तूफान बारिश में बुरा हाल हुआ है।  रविवार की दोपहर बारिश (rain) की रफ़्तार में कमी आई।  लेकिन शाम चार बजे के बाद फिर से बारिश ने जोर पकड़ ली।  मुंबई () के कई निचले हिस्सों में पानी जमा हो गया. इससे आम लोगों को भारी परेशानी हुई।  ऐसे समय में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने अपने कर्तव्यों का शानदार प्रदर्शन किया है।

मूसलाधार बारिश में सड़क से जख्मी पिता और बेटी जा रहे  थे। यह वीडियो रात का नज़र  आ रहा है।  घुटने तक बारिश के पानी में फंसे बाप-बेटी को मुंबई पुलिस दवारा बाहर निकलने में मदद करने का यह वीडियो है।  यह वीडियो मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है।  # आम्हीड्यूटीवरआहोत ऐसा हैशटैग देकर यह वीडियो मुंबई पुलिस ने शेयर किया है।
जानकारी मिली है कि यह वीडियो कांदिवली का है।  लेकिन कौन सा परिसर है ? और क्या हुआ है ? इसे लेकर जानकारी नहीं मिली है।  लेकिन भर बारिश में मुंबईवासियों की सेवा के लिए मुंबई पुलिस  कार्यरत है।  यह इस वीडियो से साबित हो रहा है।
मौसम विभाग ने मुंबई सहित चार जिलों में अति मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है।  मुंबई, ठाणे, पालघर और रत्नागिरी जिले में अगले 24 घंटे में अति मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है।  अगले तीन घंटों में इन चार जिलों में अति मूसलाधार बारिश हो सकती है।  यह चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।  प्रशासन ने नागरिकों से सावधान रहने की अपील की है।

 

Maharashtra | ट्रांसफर में राजनीतिक नेताओं का हस्तक्षेप नहीं

सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों  का  ट्रांसफर (transfer), नियुक्ति आदि विषय सरकारी विभाग (Government department) का है, यह  राजनीतिक नेताओं को देखने का काम नहीं है। (Maharashtra ) इसे लेकर सरकारी विभागों के लिए कोई कठोर नियम होना चाहिए।  ट्रांसफर, नियुक्ति में किसी तीसरे व्यक्ति दवारा राजनैतिक हस्तक्षेप (Political interference) होता है और इससे अव्यवस्था फैलती है।