Mumbai News | आख़िरकार अनिल परब ने किरीट सोमैया के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर किया 100 करोड़ की मानहानि का दावा

मुंबई : 21 सितंबर Mumbai News | भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया के खिलाफ राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब ने आख़िरकार मुंबई हाई कोर्ट में मानहानि का दावा किया है। (Mumbai News) 100 करोड़ रुपए का मानहानि का दावा किया गया है। इससे पहले परब ने मानहानि का दावा करने की चेतावनी सोमैया को दी थी। उन्होंने कहा था कि 3 दिनों में माफ़ी मांगे नहीं तो 100 करोड़ रुपए की मानहानि का दावा करेंगे। परब ने कहा है कि सोमैया बार-बार सार्वजनिक रूप से बदनाम कर रहे है.
किरीट सोमैया ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सचिन वाझे के जरिये पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के संजीव पलांडे और परिवहन मंत्री अनिल परब के बजरंग खरमाटे के जरिये करोड़ों रुपए की बेनामी सम्पत्ति जमा की है।
सोमवार को वंजारवाड़ी में परिवहन अधिकारी बजरंग खरमाटे के फॉर्म हाउस का निरीक्षण के किरीट सोमैया भाजपा नेता मकरंद देशपांडे के साथ आये थे। परिवहन अधिकारी खरमाटे को ईडी ने समंस भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया है। इस संबंध में सोमैया ने कहा कि मेरी जानकारी के आधार पर ईडी के अधिकारियों ने खरमाटे की 750 करोड़ रुपए की बेनामी सम्पत्ति की जानकारी मिली है। इसकी जांच चल रही है। परिवहन मंत्री अनिल परब का काउंटडाउन शुरू हो गया है।

Web Title : Mumbai News | Anil Parban finally files rs 100 crore defamation suit against kirit somaiya high-court

Mumbai News | महाविकास आघाडी को लेकर अनंत गिते ने सही कहा है – नाना पटोले

Thane News | महाराष्ट्र : अब होगी वाहन जब्ती की कार्रवाई; ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले 1 लाख 16 हज़ार चालकों को नोटिस

Maharashtra | मुंबई-गोवा हाईवे पुरा होने तक राज्य में नए प्रोजेक्ट पर रोक, कोर्ट ने सरकार दिए निर्देश