Mumbai News | महाविकास आघाडी को लेकर अनंत गिते ने सही कहा है – नाना पटोले

मुंबई : 21 सितंबर Mumbai News | पूर्व केंद्रीय मंत्री और शिवसेना नेता अनंत गिते ने राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार पर काफी तीखे शब्दों में हमला किया है। (Mumbai News) उनके हमले का राष्ट्रवादी कांग्रेस ने जवाब दिया है। अब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने गिते के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

मीडिया से बार करते हुए नाना पटोले ने कहा कि शिवसेना के पूर्व सांसद अनंत गिते ने महाविकास आघाडी सरकार को लेकर जो बयान दिया है वह सही है। महाविकास आघाडी तत्कालीन स्थिति को देखकर तैयार हुई है। इसलिए अनंत गिते के बयान का मैं समर्थन करता हूं।

इसके अलावा अनंत गिते ने राष्ट्रवादी पर पीठ में छुरा घोपने का जो बयान दिया है, शरद पवार पर बोला है, उस पर मैं कुछ नहीं बोलूंगा। लेकिन गिते के कांग्रेस और राष्ट्रवादी के एक साथ होने के लेकर दिए गए बयान से सहमत हूं। अनंत गिते ने कुछ भी गलत नहीं बोला है।

क्या कहा था अनंत गिते ने ?
श्रीवर्धन तालुका में सरपंच और उपसरपंच का पार्टी में प्रवेश कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में अनंत गीते उपस्थित थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं से बात करते हुए उन्होंने यह हमला किया। मूल रूप से राष्ट्रवादी का जन्म कांग्रेस की पीठ में छुरा घोप कर हुआ है। दो कांग्रेस एक साथ नहीं आ सकती है। हमारा उनकी विचारधारा के समान होना संभव नहीं है। मैं शिवसेना नेता के रूप में बोल रहा हूं। शिवसेना क्या है ? केवल यही बताएंगे . राज्य में हमारी सरकार है। आप कुछ भी कहो लेकर मुख्यमंत्री हमारा है। राष्ट्रवादी और कांग्रेस हमारे नहीं है। गठबंधन की सरकार है। शिवसेना की नहीं। सरकार गठबंधन संभाल रही है , सत्ता गठबंधन के नेता संभाल रहे है। आपकी-हमारी जिम्मेदारी गांव संभालने की है। हमें केवल शिवसेना का विचार करना है। दोनों कांग्रेस कभी एक दूर का मुंह नहीं देखते है। दो कांग्रेस का विचार एक नहीं हो सकता है और शिवसेना कांग्रेस एक विचारधारा की कभी नहीं हो सकती है। यह दोनों एक नहीं हो सकते है।

शरद पवार को कोई जनता का राजा कहते है या और कुछ. लेकिन वह हमारे नेता नहीं हो सकते है। यह सत्ता समझौते का है। जब तक है तब तक है. जिस दिन टूटेगा उस दिन तटकरे के घर नहीं जाएंगे। हमारे घर, शिवसेना के घर आएंगे।

Web Title : Mumbai news | Anant geete was correct about mahavikas aaghadi says congress leader – Nana Patole

Thane News | महाराष्ट्र : अब होगी वाहन जब्ती की कार्रवाई; ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले 1 लाख 16 हज़ार चालकों को नोटिस

Mumbai Crime | महाराष्ट्र : कॉलर पकड़कर पुलिसकर्मी से किन्नर ने की मारपीट ; तीन गिरफ्तार

Crime News | पहले पिलाया बियर, इसके बाद रॉड से हमला कर आखिर में मरने तक ट्रक के नीचे दबाए रखा