Mumbai | मुंबई में जम्बो ऑक्सीजन प्लांट; अब एक दिन में डेढ़ हजार ऑक्सीजन सिलिंडर का होगा निर्माण

मुंबई : मुंबई (Mumbai) के माहुल में जम्बो ऑक्सीजन प्लांट (Jumbo Oxygen Plant) का निर्माण किया गया है। इस प्लांट से एक दिन में लगभग डेढ़ हजार ऑक्सीजन (Oxygen) निर्माण किया जाएगा। राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) के हाथों इसका उद्घाटन किया गया है। शिवसेना सांसद राहुल शेवाले (Shiv Sena MP Rahul Shewale) के फॉलोअप के बाद इस ऑक्सीजन प्लांट (Mumbai) का काम पूरा किया गया है।

 

मुंबई (Mumbai) में कार्यांवित होनेवाले ये दोनों ऑक्सीजन प्लांट ( Oxygen Plant) मतलब किसी भी संकट के खिलाफ लड़नेवाले मुंबई स्पिरिट (Mumbai Spirit) का अनोखा उदाहरण है। तीसरी लहर का सामना करने के लिए राज्य सरकर  (State Government) और मुंबई मनपा (BMC) पूरी तरह से तैयार है। इसके साथ ही लोगों द्वारा नियमों का पालन कर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय सहयोग करना चाहिए, ऐसी अपील आदित्य ठाकरे ने की है। साथ ही इस तरह की भव्य परियोजना चलानेवाली देश की पहली मनपा के रूप में मुंबई मनपा का नाम दर्ज हो गया है, ऐसा आदित्य ठाकरे ने कहा है।

 

कोरोना की दूसरी लहर (Corona Second Wave) से पहले राज्य सरकार ने ‘मिशन ऑक्सीजन’ (Mission Oxygen) की घोषणा की थी। इसके एक हिस्से के रूप में सांसद राहुल शेवाले ने अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की बड़ी कंपनियों को ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने की अपील की। इसे रिस्पॉन्स देते हुए भारत पेट्रोलियम कंपनी (Petroleum Company) ने मुंबई मनपा की मदद से जम्बो ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण किया। इस प्लांट में डेढ़ हजार ऑक्सीजन सिलिंडर का निर्माण (Mumbai) किया जाएगा।

 

 

Supriya Sule | सुप्रिया सुले ने साधा निशाना; कहा- शरद पवार के बारे में बोलते हुए फडणवीस यह भूल गए कि…

Pune Police Helpline | पुलिस मदद के लिए डायल 112 योजना! सिर्फ 7 मिनट में मिलेगी पुलिस की मदद

Mumbai | Covid-19 के कारण BMC ने मैरिज रजिस्ट्रेशन सेवा अस्थायी रूप से की स्थगित