Mumbai | मोबाइल गेम को लेकर झगड़ा, लड़की ने चूहे मारने की दवा खाकर खुद को ख़त्म किया 

मुंबई (Mumbai), 13 सितंबर : मोबाइल गेम खेलने को लेकर भाई के साथ विवाद (Mumbai) होने की वजह से एक 16 वर्षीय लड़की दवारा आत्महत्या (Suicide) करने की चौकाने वाली घटना सामने आई है। समतानगर (Samta Nagar) परिसर में रहने वाली लड़की ने चूहे मारने की दवा खाकर खुद को खत्म (Mumbai) कर लिया। शनिवार की सुबह लड़की की मौत (Death) हुई। इस मामले में समतानगर पुलिस (Samta Nagar Police) ने केस दर्ज किया है।

 

शुक्रवार की रात समतानगर पुलिस स्टेशन (Samta Nagar Police Station) की सीमा में जानुपाड़ा क्षेत्र में यह घटना घटी। लड़की को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन दूसरे दिन शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह 10 बजे लड़की की मौत (Death) हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव लड़की के घर वालों को सौंप दिया गया है।

लड़की ने शुक्रवार की रात 11. 30 बजे चूहे मारने की दवा खाई थी। मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर उसका छोटे भाई के साथ विवाद हुआ था। इस छोटे से विवाद में उसने इतना बड़ा कदम उठाया। भाई से झगडे के बाद लड़की पास के मेडिकल स्टोर में गई और चूहे मारने की दवा लाकर भाई के सामने खा लिया। भाई ने तुरंत घर वालों को इसकी जानकारी दी। परिवार वाले उसे तुरंत पास के हॉस्पिटल लेकर गए। जानकारी मिलने पर पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंची। लेकिन उपचार के दौरान लड़की की मौत हो गई। पुलिस (Police) मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

Pune Crime | पुणे के महालुंगे में ब्याज के पैसों के लिए मारपीट करने की वजह से एक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Pune Crime | पुणे के  रहाटनी  में मानवाधिकार व भ्रष्टाचार निवारण संगठन का  पदाधिकारी बताकर 25 लाख रुपए का हफ्ता मांगा, महिला समेत 7 लोग गिरफ्तार