Mumbai Local Train | आम लोगों के लिए मुंबई लोकल फिलहाल बंद; दुकान को लेकर बड़े फैसले की संभावना

मुंबई (Mumbai News) : मुंबई (Mumbai) कोरोना नियंत्रण में है फिर भी तीसरी लहर (Corona Third wave) की संभावना का डर बना हुआ है, ऐसे में फिलहाल मुंबई लोकल (Mumbai Local Train) पर प्रतिबंध (ban) कायम रहने के निशान दिख रहे हैं। हालांकि दुकानदारों को जल्द ही राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।

दूसरी लहर (Corona Second Wave) में मुंबई (Mumbai) में कोरोना संक्रमण (corona infection) बुरी तरह से फैल गया था। इस संक्रमण को नियंत्रण में लाने के लिए मुंबई का समावेश तीसरे चरण में करने के बाद भी संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर मनपा (Municipal Corporation) फूंक फूंक कर कदम रख रही है। मुंबई में अभी दुकान (shop) के लिए सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक शुरू रखने की अनुमति है। हालांकि इस समय से व्यापारी (merchant) नाराज हैं। इसलिए जल्द ही दुकानों के समय के बारे में जल्द ही निर्णय की संभावना है।

15 जुलाई को मनपा की बैठक (municipal meeting) आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सरकारी (Government Office) व निजी कार्यालय (Private Office) में 100 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति व दुकान शुरू व बंद करने के समय के साथ ही अन्य प्रतिबंध में भी ढील देने की घोषणा की जा सकती है। इसलिए मुंबई के दुकानदारों (mumbai shopkeeper) को बहुत राहत मिल सकता है। यह जानकारी काकणी ने दी है।

इस बीच, मुंबई (Mumbai) को अभी भी मुंबई लोकल (Mumbai Local)  के लिए इंतजार करना होगा। मनपा ने संकेत भी दिए हैं। मुंबई के साथ पूरे एमएमआर क्षेत्र (MMR area) की स्थिति को देखकर निर्णय लिए जाएंगे। बड़े पैमाने पर अन्य जिलों में लोग मुंबई आ रहे हैं। यही कारण है कि मुंबई के नागरिकों में संक्रमण के संकेत हैं। इसलिए, मुंबई लोकल के बारे में अंतिम निर्णय राज्य सरकार  (State Government) लेगी। इसके अलावा, टास्क फोर्स (Task force) कौन सी सलाह देगी इसका भी इंतज़ार करना पड़ेगा। ऐसा मनपा के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकाणी (Suresh Kakani) ने कहा।

 

पिछली बैठक में आम लोग को लोकल (Local) से यात्रा की अनुमति दी जाए या नहीं इस बारे में कोई चर्चा नहीं है। अब, अगर सरकार हमें इसके बारे में पूछती है, तो हम निश्चित रूप से सही सलाह देंगे। इस पर अंतिम निर्णय तो सरकार ही लेगी, ऐसा टास्क फोर्स के सदस्य राहुल पंडित (Rahul Pandit) ने कहा।

 

प्रतिबंध में और ढील दें

 

कोरोना नियंत्रण (corona control) में आने के बाद राज्य सरकार (State Government) और मनपा वर्तमान के प्रतिबंध में और ढील दें, इसकी मांग आम जनता कर रही है।

इसके लिए 15 जुलाई की बैठक में मुंबईकरों को और राहत देने की मांग की जाती है।

वैक्सीन के दोनों डोज लेनेवालों को लोकल (Local Train) से सफर की अनुमति मिलेगी, ऐसा सुझाव दिया जा रहा है।

 

 

 

Mucormycosis News | बड़ी राहत ! बुलढाणा जिले के 58 मरीजों ने म्यूकोर्मिकोसिस को दी मात

 

Pimpri Chinchwad Crime News in Hindi | जमीन और पुराने विवाद में दिनदहाड़े पीछा करते हुए युवक की निर्मम हत्या