Mumbai | हिम्मत दिखाते हुए एक पिता ने तेंदुए के जबड़े से अपने बेटे को निकाला, मुंबई की दिल दहलानेवाली घटना

मुंबई (Mumbai News): मुंबई (Mumbai) के गोरेगांव के पूर्व में आरे कॉलोनी में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए का आतंक (Leopard Terror) ढ़ता ही जा रहा है। पिछले एक महीने में, तेंदुए ने अक्सर शिकार की तलाश में मानवी बस्तियों पर आक्रमण किया है। इससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। शाम होते ही लोग घरों से निकलने में भी डर रहे हैं। ऐसे में आरे कॉलोनी (Mumbai) के 8 साल के बच्चे पर तेंदुए ने हमला (Leopard Attack)  कर दिया है।

 

घटना आरे कॉलोनी की यूनिट नंबर 31 की है। रोहित नाम का 8 साल का लड़का 18 सितंबर को दुकान से लौट रहा था। इसी दौरान तेंदुए ने संबंधित बच्चे पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से रोहित जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इसी बीच रोहित (Rohit) की आवाज सुनकर उसके पिता मौके पर पहुंचे। और बिना एक पल की देरी किए उन्होंने तेंदुए के चेहरे पर टॉर्च दिखाया और तेंदुए को भगा दिया।

 

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से इलाके में हंगामा हो गया है। टॉर्च की रोशनी से तेंदुआ डर कर भाग गया। हमले में तेंदुए ने 8 वर्षीय बच्चे की टांग को जबड़े में पकड़ लिया था। इसमें रोहित के पैर में तीन जगह चोट आई है। अच्छी बात यह है कि उसके पिता वहां थे, इसलिए लड़के की जान बच गई।

 

खासतौर पर पिछले एक महीने में आरे कॉलोनी में तेंदुए की संख्या में इजाफा हुआ है। इसी बीच बिल्ली का शिकार करते तेंदुए का एक वीडियो सामने आया। इसके अलावा एक महिला और कुछ कुत्तों पर तेंदुए ने हमला किया है। इसके बाद संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (Sanjay Gandhi National Park) के कर्मचारी आरे जंगल में कुछ जगहों पर पिंजड़े लगाने का काम कर रहे हैं।

 

 

Maharashtra | पशुप्रेम में गंवाई जान ; युवक की बाघ के हमले में मौत

FB Account Cloning | Facebook पर ‘इस’ नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आए तो हो जाएं सावधान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान