Mumbai Lawyer Attacked Video | मुंबई में दिनदहाड़े वकील पर तलवार से हमला, कैमरे में कैद हुई हैरान करने वाली घटना

मुंबई : ऑनलाइन टीम – (Mumbai Lawyer Attacked Video) मुंबई में दिनदहाड़े तलवार, डंडों को लेकर एक वकील (lawyer) पर हमला करने का वीडियो (Video) सामने आया है। रविवार (18 जुलाई) को मुंबई (Mumbai Lawyer Attacked Video) के एक बिजी सड़क पर सरेआम एक वकील पर तलवारों और रॉड से कुछ बदमाशों ने हमला किया। पूरी घटना का वीडियो मोबाइल के कैमरे में आसपास मौजूद लोगों ने कैद की है।

वीडियो के सामने आने के बाद इस मामले में मुंबई पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वकील पर हमला करने में 15 से ज्यादा लोग शामिल थे। हालांकि वकील मौके से भागने में सफल रहा लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। वकील को पीटने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  इस मामले में मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार घायल वकील का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित का नाम सत्यदेव जोशी बताया जा रहा है। 18 जुलाई को हुई इस घटना को लेकर एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

क्या है पूरा मामला?
यह घटना रविवार (18 जुलाई) की है। किसी ने मौका-ए-वारदात पर इस घटना का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गई। जानकारी के अनुसार वकील जोशी का कुछ लोगों के साथ बोरीवली के दहिसर कंदरपाड़ा इलाके में एक मैदान के पास बने एक निजी भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद का मामला कोर्ट में लंबित है, जिसके एक पक्ष के वकील सत्यदेव जोशी हैं। आरोप है कि वे लोग जो इस निजी संपत्ति पर कब्जा करना चाहते थे, उन्होंने ही वकील सत्यदेव जोशी पर सरेआम तलवार से हमला किया। इस हमले में वकील सत्यदेव के अलावा उनके जूनियर वकील भी घायल हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, ये विवाद एक प्रॉपर्टी को लेकर है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, हत्या की कोशिश का केस लगाया गया है और तीन लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने सेक्शन 307, 326, 324, 504 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की है। ये घटवना बोरिवली की है। जिस वकील पर हमला हुआ उनका नाम नाम सत्यदेव जोशी है। वायरल वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर लिखा कि मुंबई में इस तरह सरेआम किसी पर हमला होना, देखकर ऐसा लगता है कि शहर में पुलिस और प्रशासन नाम की कोई चीज ही नहीं है।

मुंबई के एक वकील ने हमले का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ”वकील सत्यदेव जोशी पर कांदिवली में स्थानीय गुंडों द्वारा आज (18 जुलाई) तलवारों से हमला किया गया। जब वह अपने काम कर लौट रहे थे। फिलहाल वह घयाल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।”