मुंबई: क्रिस्टल टॉवर अग्निकांड की भयावहता बढ़ी; अब तक 4 मृत

मुंबई। समाचार ऑनलाइन
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के परेल इलाके की क्रिस्टल टॉवर नामक बहुमंजिला इमारत में लगी आग की दाहकता और बढ़ गई है। बुधवार की सुबह लगी इस भीषण आग में और दो लोगों के मौत होने की खबर मिली है। इससे मरनेवालों की सँख्या चार हो गई है। इस हादसे में 16 लोगों के घायल होने की खबर है। आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। आग लगने की सूचना फौरन दमकल विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
[amazon_link asins=’B075FY4RWK’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’64596f4e-a5d5-11e8-a1c4-3d9a45bda697′]
परेल के हिंदमाता सिनेमा के पास सुबह करीब 8:30 बजे क्रिस्टल टावर नाम की इमारत की 12वीं मंजिल में यह हादसा हुआ है। बताया गया है कि दमकल की 20 गाड़ियां और 6 पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग शायद शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। इमारत में फंसे लोगों को क्रेन के सहारे बाहर निकाला गया। इमारत से 16 लोगों को क्रेन की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। उन्हें इलाज के लिए केईएम अस्पताल भेज दिया गया है।
[amazon_link asins=’B078RKPPGP’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’5c673ba2-a5d0-11e8-8c58-81fb77f05024′]
बहरहाल दमकलकर्मी इमारत के अंदर जाकर जांच कर रहे हैं। इस भीषण आग में तीन पुरुषों और एक बुजुर्ग महिला समेत चार लोगों की मौत हुई है और
छह महिलाओं समेत 16 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। घायलों में से आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। मृतकों में शामिल दो लोगों की मौत लिफ्ट में फंसने के चलते हुई है। इसमें एक बुजुर्ग महिला का समावेश है। दमकल विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है।