Mumbai | लोकल ट्रेन में चढ़ते समय बिगड़ा संतुलन, टिकट चेकर ने बचाई जान, घटना CCTV में कैद

मुंबई : मुंबई लोकल (Mumbai Local) को मुंबई (Mumbai) के लोगों की लाइफलाइन मानी जाती है, लेकिन कई बार इस पर चढ़ते समय लोग अपना संतुलन खो बैठते हैं और दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। रेल प्रशासन (Railway Administration) हमेशा यात्रियों से बिना किसी जल्दबाजी के ट्रेन में चढ़ने या उतरने का आग्रह करता रहा है। हालांकि, इसके बावजूद, लोग अक्सर जल्दबाजी में दुर्घटना (Mumbai) के शिकार हो जाते हैं। इसी तरह का एक हादसा होते-होते बचा है।  इससे पहले भी एक महिला का संतुलन बिगड़ गया था और आरपीएफ (RPF) के जवान ने महिला की जान बचाई थी।

 

 

इसी तरह से लोकल ट्रेन में चढ़ते समय एक व्यक्ति का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गया। चलती ट्रेन (Train) में चढ़ने की कोशिश के दौरान ऐसा हुआ। अच्छी बात यह है कि वहां मौजूद टिकट चेकर (Ticket Checker) उस व्यक्ति की मदद के लिए दौड़े और उसकी जान बचा ली। टिकट निरीक्षक की सतर्कता से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया और यात्री की जान बच गई। पूरी घटना रेलवे स्टेशन (Railway Station) पर लगे सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई है।

 

दादर रेलवे स्टेशन (Dadar Railway Station) के वरिष्ठ टिकट निरीक्षक नागेंद्र मिश्रा (Senior Ticket Inspector Nagendra Mishra) रोज की तरह अपना काम कर रहे थे। एक लोकल ट्रेन (Local Train) उस प्लेटफॉर्म के पास पहुंची जिस पर वह टिकट चेक कर रहे थे। इसी लोकल में चढ़ने के प्रयास में एक यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। नागेंद्र मिश्रा ने जैसे ही यह देखा वैसी ही वो यात्री की सहायता के लिए दौड़ पड़े। नागेंद्र मिश्रा ने यात्री को अपनी ओर खींचकर (Mumbai) उसकी जान बचाई।

 

 

 

Dehu Nagar Panchayat Result | देहूगांव नगरपंचायत के पहले चुनाव में ही राष्ट्रवादी काँग्रेस ने मारी बाजी

Ajit Pawar | CM ने कहा था एकसाथ चुनाव लड़ें, लेकिन…’ अजित पवार ने दी प्रतिक्रिया; क्या है नगरपंचायत की राजनीति?