Mumbai | संजय राउत को अमेरिका का राष्ट्रपति बना कर भेजेंगे; चंद्रकांत पाटिल ने कसा तंज

मुंबई (Mumbai News) : Mumbai | मुझे सुनाई दिया है कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) को नागालैंड का राज्यपाल बनाया जा रहा है। इसलिए अब वे पूर्व मंत्री नहीं रहे, ऐसी टिप्पणी शिवसेना सांसद संजय राऊत (Sanjay Raut) ने मुंबई (Mumbai) में पत्रकार से बात करते हुए की थी। उसके बाद अब चंद्रकांत पाटिल ने उसका जवाब दिया है। उन्होने कहा कि संजय राउत को सीधा अमेरिका का राष्ट्रपति बना दिया है। इसलिए दोनों दिग्गजों के बीच चल रहा वाक युद्ध हंसी का मुद्दा बन गया है।

 

राउत के मजाकिया टिप्पणी को चंद्रकांत पाटिल ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब दिया है। संजय राउत को अमेरिका के राष्ट्रपति (US President) के रूप में भेजेंगे, ऐसा मुझे पता चला है, ऐसा कहते हुए चंद्रकांत पाटिल ने शिवसेना (Shiv sena) नेता और सांसद संजय राउत पर पलटवार किया है। साथ ही संजय राउत को कोई ज्यादा गंभीरता से नहीं लेता है, ऐसा तंज भी पाटिल ने कसा। इन दोनों नेताओं के बीच का शाब्दिक विवाद चर्चा का विषय बन गया है।

 

क्या कहा था संजय राउत ने (Mumbai)

 

चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) हमारे दोस्त हैं। राजनीति में हम एक दूसरे पर टिप्पणी करते हैं। चंद्रकांत दादा अवतारी पुरुष हैं। चमत्कारी पुरुष हैं। वो जरूर कोई ना कोइ चमत्कार करेंगे। लेकिन पूर्व मंत्री होने की वेदना समझ सकता हूँ। मैंने उन्हें संदेश भेजा है। आपको 25 साल तक पूर्व मंत्री के रूप में ही रहना होगा। क्योंकि उद्धव जी के नेतृत्व वाली सरकार बरकरार रहनेवाला है।

इसलिए पाटिल मन की तैयारी करें। सपना देखने पर किसी तरह का टैक्स नहीं लगता है। वो नागालैंड के राज्यपाल बनेंगे। मुझे पता चला है कि उन्हे ऑफर आया है। इसलिए अब वे पूर्व मंत्री नहीं रहेंगे, ऐसा संजय राउत ने कहा था।

 

 

Nitin Gadkari | नितिन गडकरी ने कई वर्षों तक पत्नी से छिपाये रखा ये बड़ा रहस्य, सड़क के लिए तुड़वाया था ससुराल का घर

Pune | राज्यपाल कोश्यारी ने महिला का सम्मान करते समय उसका मास्क किया नीचे! (Video)