Mumbai | महाराष्ट्र के मुंबई में प्यार में गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के घर के सामने खुद को लगाई आग

मुंबई (Mumbai Nws) – मुंबई (Mumbai) के अग्रीपाड़ा इलाके में एक महिला ने आत्महत्या (Suicide) करने की कोशिश की। महिला ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम सोनल खारवा (Sonal Kharwa) है और उसकी उम्र 26 साल है। खार इलाके (Mumbai) की रहने वाली सोनल का प्रकाश खारवा (Prakash Kharwa) नाम के शख्स से प्रेम प्रसंग था, लेकिन सोनल को हाल ही में पता चला कि प्रकाश की एक दूसरे लड़की के साथ शगाई हो गयी है।

सोनल और प्रकाश की शादी नहीं हो सकी क्योंकि वे दोनों रिश्तेदार थे। दोनों रिश्तेदार होने के कारण परिवार में इस मुद्दे पर चर्चा भी हुई, लेकिन उनकी शादी पर सहमति नहीं बनी। लेकिन सोनल नहीं मानी।

खार की रहने वाली सोनल आज अग्रीपाड़ा (agripada) स्थित प्रकाश के घर आई थी। उसका प्रकाश की मां और बहन से विवाद हो गया। कुछ देर बाद प्रकाश की मां और बहन घर से चली गईं। उसी समय सोनल को घर में केरोसिन की कैन मिली। उसने प्रकाश के घर के सामने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना में सोनल 50 फीसदी जल गई है और उसका कस्तूरबा अस्पताल (Kasturba Hospital) में इलाज चल रहा है।

 

 

Crime News | ‘दोस्तों माफ करना, दुनिया को गुडबाय करने का समय आ गया’, फेसबुक पोस्ट कर युवक ने आत्महत्या की कोशिश की

Dhule | महाराष्ट्र के धुले में वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारी ने की आत्महत्या, एसटी निगम पर आरोप