Mumbai | करी रोड की 60 मंजिली One Avighna Park बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने का डर 

मुंबई (Mumbai News) : मुंबई (Mumbai) के करी रोड के वन अविघ्न पार्क (Van Avighna Park) की 60 मंजिली बिल्डिंग में आग लगने की घटना (Mumbai)  हुई है।  बिल्डिंग की 19वी मंजिल यह आग लगी। फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए है।  बिल्डिंग में बचाव और राहत कार्य चल रहा है।  इस दुर्घटना में एक व्यक्ति जख्मी हो गए थे। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया तो डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।  यह जानकारी फायर ब्रिगेड ने दी है।  मृतक का नाम अरुण तिवारी (Arun Tiwari) है।

करी रोड (Curry Road) के माधव पालव मार्ग में वन अविघ्न पार्क 60 मंजिली बिल्डिंग है।  इस बिल्डिंग की 19वी मंजिल पर आग लगी थी।  सुबह 11 बजकर 51 मिनट पर आग लगी।  आग की भीषणता को देखकर लेवल 3 की आग (Fire) लगने की घोषणा की गई।  लेकिन आग की गंभीता बढ़ने ओर इसे लेवल 4 का आग घोषित किया गया।  साथ ही ऊंचाई पर बह रही हवा के कारण यह आग और भड़क गई।  जान बचाने के लिए बिल्डिंग में रहने वाले लोग भागदौड़ करते नज़र आये।

 

आग लगने की जानकारी मिलने पर मुंबई (Mumbai) की महापौर किशोरी पेडणेकर (Mayor Kishori Pednekar) घटनास्थल पर पहुंची।  उन्होंने मदद कार्य में मार्गदर्शन करने की शुरुआत की।  आग लगने की घटना के बाद परिसर की सड़क पर ट्रैफिक जाम (Traffic jam) लग गया।  आग की वजह से बिल्डिंग में फंसे कई लोग जान बचाने के लिए भागदौड़ करते नज़र आये।  इस दौरान बिल्डिंग से एक व्यक्ति के गिरने की घटना का वीडियो वायरल हुआ है।

 

Pune News | पुणे मनपा उपायुक्त जगताप ने वाघोली की ट्रैफिक समस्या को दूर करने का किया वादा