Mumbai : महिला पुलिसकर्मी से Rape के मामले में 3 पर FIR दर्ज

मुंबई : ऑनलाइन टीम – मुंबई से एक रेप की घटना सामने आई है। जो कि एक बार फिर समाज को शर्मसार कर के रख दिया है। यह घटना मुंबई में एक महिला पुलिसकर्मी के साथ हुआ। मुंबई के मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन में एक महिला असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर ने 3 लोगों के खिलाफ इस मामले में FIR दर्ज कराई है।  पीड़िता का आरोप है कि शादी का वादा कर पहले एक व्यक्ति ने उसके साथ संबंध बनाए और इस दौरान घटना का वीडियो भी बना लिया।

इसके बाद ब्लैकमेल कर अन्य दो लोगों ने भी पुलिसकर्मी के साथ रेप किया। जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी ने शादी के बहाने महिला असिस्टेंट पुलिस इंसपेक्टर के साथ बलात्कार किया था। आरोपी ने इस दौरान वीडियो भी बना लिया और फिर पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा.इसके बाद इसने अपने दो और दोस्तों को भी ये वीडियो भेज दिया और उन्होंने भी ब्लैकमेलिंग के जरिए पीड़िता को शिकार बनाया।

जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी औरंगाबाद का रहने वाला है। महिला पुलिसकर्मी और उसके बीच सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच संबंध बन गए। आरोपी पीड़िता से मिलने के लिए मुंबई के पवई इलाके में आया और उससे शादी करने का वादा भी किया था। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ अपने निजी क्षणों का वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा।

इस पूरी वारदात में उसके साथ अन्य दो लोग और शामिल थे। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि तीनों आरोपियों की तलाश जारी है।