Mumbai Drug Case | ड्रग्स पार्टी मामले में NCB के बाद अब मुंबई पुलिस की एंट्री! ‘वो’ वीडियो पड़ेगा महंगा

मुंबई (Mumbai News) : मुंबई (Mumbai Drug Case) के समुद्र में क्रूज पर आयोजित की गई ड्रग्स पार्टी को एनसीबी (NCB) के अधिकारियों ने तितर-बितर कर दिया। इस मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया गया है। इसमें अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के साथ दो लोगों को 7 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी (Police Custody) में रखने का आदेश दिया गया है। एनसीबी की ओर से इस मामले की पूरी छानबीन शुरू है ऐसे में अब मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने भी इसमें एंट्री ले ली है। मुंबई पुलिस की ओर से पूरी घटना (Mumbai Drug Case) की जानकारी ली जा रही है। इसलिए इस मामले के आरोपी और आयोजकों की मुश्किलें बढ़ने की संभावना है।

 

कॉर्डिलिया क्रूज (Cordilia cruise) की पार्टी का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में क्रुज पर बहुत भीड़ देखने को मिली है और किसी ने भी मास्क नहीं पहना था। इसके अलावा इतने बड़े पैमाने पर यहाँ भीड़ थी, इसकी अनुमति किसने दी। क्रूज पर पार्टी के नियम क्या हैं और इसकी अनुमति को लेकर अधिकार किसके पास हैं इस सबकी जानकारी मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ले रही है। राज्य में कोरोना संदर्भ में नियम लागू हैं। इसमें मुंबई (Mumbai) में पांच से ज्यादा लोगों को एक जगह पर जमा न होने का आदेश है। इसके बाद भी इतनी भीड़ क्रूज पर कैसे हुई? ऐसा सवाल उठाया जा रहा है।

 

क्रूज पर पार्टी मामले में एनसीबी (NCB) की ओर से नशीली पदार्थ (Drugs) के सेवन की दृष्टि से छानबीन की जा रही है। वहीं मुंबई पुलिस की ओर से अब इस पार्टी के अनुमति को लेकर छानबीन शुरू हुई है। मुंबई पुलिस की एंट्री से पार्टी के आयोजकों की परेशानी बढ़ने की संभावना है।

 

Maharashtra | देश में अघोषित आपातकाल,  यह रामराज्य है क्या ? ; संजय राऊत का मोदी सरकार से सवाल