Mumbai | मुंबई  के कांदिवली में डिलीवरी बॉय ने शिवसैनिकों पर मारपीट का आरोप लगाया; पुलिस ने चार शिवसैनिकों को गिरफ्तार किया 

मुंबई (Mumbai News), 30 जुलाई : मुंबई (Mumbai) के एक डिलीवरी बॉय ने शिवसैनिकों (Shiv Sainik) पर गंभीर आरोप लगाया है।  डिलीवरी बॉय (Delivery boy) ने शिवसैनिकों पर मारपीट (Beating) करने का आरोप लगाया है।  पीड़ित व्यक्ति की बहन का आरोप है कि पुलिस (Police) ने तुरंत कार्रवाई करने के बजाय शिकायत के कई घंटों के बाद केस दर्ज किया।  इस मामले में पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की है।  इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया गया है।  इस मामले में शामिल दो लोग फरार है। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

 

 

मुंबई (Mumbai) के समता नगर पुलिस स्टेशन स्टेशन (Samta Nagar Police Station Station) क्षेत्र से यह घटना सामने आई है।  मुंबई के कांदिवली पूर्व परिसर में अमेजॉन के डिलीवरी बॉय (amazon delivery boy) के साथ कुछ शिवसैनिकों ने मारपीट की।  इस मारपीट में राहुल शर्मा (Rahul Sharma) नामक डिलीवरी बॉय को 6 टांके लगे है।  घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।  शिकायत के बाद शिवसेना (Shiv sena) शाखा के प्रमुख सहित चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।  फ़िलहाल दो आरोपी फरार है। यह जानकारी समतानगर पुलिस ने दी है।

राहुल शर्मा की बहन का आरोप है कि घटना के 5 घंटे के इंतजार करने के बाद समता नगर पुलिस ने शिकायत सुनी और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।  कांदिवली (Kandivali) पूर्व परिसर में रहने वाले राहुल शर्मा मंगलवार की दोपहर अमेजॉन का आर्डर ले कर जा रहा था।

बारिश होने की वजह से वह पोयसर के शिवसेना शाखा के बार छत के नीचे रुका था।  इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसके सामान पर पैर रख दिया।  इसे लेकर राहुल ने जब वजह पूछी तो उसके साथ मारपीट (Beating) की गई।

 

 

Rain Alert | अगले चार दिन कोकण, पश्चिमी महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया Alert

Maharashtra Unlock Updates | बड़ी खबर : राज्य के ‘इन’ 11 जिलों को छोड़कर बाकी इलाकों में हटाई जाएगी पाबंदियां