Mumbai Cruise Drug Case | किरण गोसावी फिर से फरार, पुणे पुलिस के हाथों से बच निकला?

मुंबई (Mumbai News) : क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले (Mumbai Cruise Drug Case) में विवादित किरण गोसावी (Kiran Gosavi) ने उत्तर प्रदेश में पुणे पुलिस (Pune Police) को गुमराह किया है। एक ओर आर्यन खान (Aryan Khan) गिरफ्तारी केस (Mumbai Cruise Drug Case) में सुनवाई शुरू है, ऐसे में गवाह ही फरार हो गया है। पिछले कुछ दिनों से फरार किरण गोसावी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ में छुप कर बैठा है। उसने खुद पुलिस के शरण में आने की घोषणा की थी। हालांकि पुणे पुलिस के लखनऊ (Lucknow) पहुंचने से पहले ही वो वहां से फरार हो गया, ऐसा लग रहा है।

 

किरण गोसावी (Kiran Gosavi) पुणे के एक गुनाह में फरार है। इस बीच मुंबई क्रूज पर ड्रग्स पार्टी (Mumbai Cruise Drug Case) की वजह से चर्चा में आया था। उसके बाद पुणे पुलिस (Pune Police) ने उसे ढूंढना शुरू किया। लेकिन वो पुलिस को गुमराह कर रहा है।  बड़ी मुश्किल से उसके ठिकाने का पता चला था। किरण गोसावी उत्तर प्रदेश के लखनऊ में छिप कर बैठा है, यह जानकारी सामने आने के बाद सोमवार रात वो पुलिस की शरण में आने वाला था।

वो मड़ियांव पुलिस आयुक्तालय (Madiyanv Police Commissionerate) में हाजिर होने वाला था। हालांकि सोमवार देर रात तक शरण में नहीं आया। पुणे पुलिस की टीम के पहुंचने से पहले ही गोसावी लखनऊ से लगता है भाग  गया। गोसावी उत्तर प्रदेश में है, उसका लोकेशन लगातार बदल रहा है। आज दोपहर साढ़े 12 बजे के दौरान उसके अंतिम लोकेशन फतेहपुर में होने की जानकारी पुलिस को है।

 

 

Mumbai Cruise Drug Case | नवाब मलिक के आरोपों के बाद एक और मंत्री का सपोर्ट, फोटो ट्वीट करते हुए पूछा ‘यह’ सवाल

Mumbai Drug Case | समीर वानखेडे की पत्नी क्रांति रेडकर ने नवाब मलिक को दिया करारा जवाब : आप सम्मानित व्यक्ति, किचन पॉलिटिक्स से बाहर आएं