Mumbai Crime | वंश चलाने के लिए कुलदीपक चाहिए इसलिए जज की बेटी का 8 बार गर्भपात, पति के साथ ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई (Mumbai news) : Mumbai Crime | उच्चशिक्षित, धनवान और प्रतिष्ठित परिवार को देखकर सेवानिवृत्त न्यायधीश (retired judge) पिता ने धुमधाम से अपनी बेटी की शादी की। हालांकि इसी प्रतिष्ठा की आड़ में विकृत मानसिकता छिपी थी। वंश के दीपक के रूप में बेटा हो इसके लिए पति ने सेवानिवृत्त जज की बेटी को विदेश में ले जाकर उसका 8 बार गर्भपात (abortion कराया। यह चौंकानेवाली  घटना (Mumbai Crime) दादर (Dadar) की है।

 

ससुराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया उसके बाद लड़की ने दादर पुलिस (Dadar Police) में शिकायत दी। पुलिस ने इस मामले में वकील परिवार (lawyer family) के खिलाफ गर्भधारण से पहले व प्रसव पूर्व गर्भ लिंग निदान प्रतिबंधक कानून (Prenatal pregnancy sex diagnosis restrictive law) सहित दहेज के लिए प्रताड़ना व अन्य धाराओं के तहत शुक्रवार को एफआईआर (FIR) दर्ज किया।

 

प्रभादेवी परिसर में रहनेवाले माता-पिता के साथ 40 वर्षीय शिकायतकर्ता महिला रहती है। वकालत के क्षेत्र (advocacy field) में प्रतिष्ठित लड़के के साथ 2007 में शादी हुई थी। साथ में 62 तोले सोने के गहने दिया। पति व सास, ससुर वकील और ननद डॉक्टर है। महीने का 7 से 8 लाख आय है।

 

मुझे मेरे वंश (Linage) व संपत्ति के उत्तराधिकारी के रूप में बेटा चाहिए, ऐसा कहते हुए लड़ाई शुरू हुई। मुंबई (Mumbai) के प्रसिद्ध डॉक्टर के पास लड़का होने के लिए इलाज कराया। साथ ही पति प्री इम्प्लांटेशन जेनेटिक डायग्नोसिस (Husband Pre-implantation Genetic Diagnosis) के लिए बेंकॉक ले गया। वहां 8 बार गर्भ धारण से पहले एम्ब्रियो का लिंग परीक्षण (gender test) कर इलाज व ऑपरेशन किया था। इसके लिए लगभग डेढ़ हजार से ज्यादा हार्मोनल व स्टेरॉयड इंजेक्शन दिए गए थे। भारत में प्रतिबंध होने के कारण ट्रीटमेंट के लिए विदेश ले जाकर 8 बार गर्भपात किया।

 

जन्म न लेने वाले लड़के के लिए करोड़ो खर्च

 

जन्म न लेने वाले लड़के के लिए करोड़ो खर्च किए जाने की बात महिला द्वारा दी गई शिकायत में कही गई है। शादी के कुछ दिन बाद ही पति ने प्रताड़ित (harassed) करना शुरू कर दिया। सास और पति ने ज्वाइंट अकाउंट खोल कर उसके खाते से 34 लाख रुपये निकाल लिया। घर में नौकरानी बना दिया। 2009 में बेटी को जन्म देने के बाद शोषण बढ़ गया। 2011 में गर्भवती रहने के बाद पति डॉक्टर के पास ले गया और बच्चा नहीं चाहिए ऐसा कह कर गर्भपात (abortion) कराया।

2015 में फिर से मारपीट (Beating) की। इसमेन जान से मारने की कोशिश की गई इसलिए उसने घर छोड़ दिया। लड़की के जन्मदिन के लिए 10 रुपये का चॉकलेट भी नहीं खरीदा।

हालांकि पैदा न हुए बेटे के लिए करोड़ो रुपये खर्च करने की बात का उल्लेख शिकायत में महिला ने किया है। लगभग 68 तोले सोने व नगदी 70 लाख रुपये ससुरालवालों के पास है, ऐसा शिकायत में कहा गया है।

 

 

Murder in Pimpri | पिंपरी के चिंचवड़ स्टेशन के पास अनैतिक संबंध में एक की हत्या, महिला आरोपी गिरफ्तार

Pune News | पानशेत डैम में कार डूबने से पुणे के शनिवार पेठ की समृधि देशपांडे की मौत ; पति और बेटा बाल-बाल बचे