Mumbai Crime | सुखद प्रेम का दुखद अंत ! मुंबई में बीच सड़क पर प्रेमिका पर चाक़ू से वार कर हत्या 

मुंबई (Mumbai News) : मुंबई (Mumbai Crime) में बीच सड़क पर युवती की चाक़ू मारकर हत्या (Murder) कर दी गई।  चेंबूर में बुधवार की सुबह  यह दर्दनाक घटना हुई . वाशी नाका में रहने वाली आकांशा सुरेश खरटमोल (Akansha Suresh Khartmol) (उमा 21 ) की  उसके प्रेमी ने चाक़ू मारकर हत्या (Mumbai Crime) की है।  पुलिस ने आरोपी अक्षय अठावले (Akshay Athawale) को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया हैं।  आकांशा की अक्षय के साथ शादी हो गई थी।  पुलिस ने अक्षय के खिलाफ हत्या की धारा और आर्म्स एक्ट (Arms Act) के तहत केस दर्ज कर लिया है।
2019 में बांद्रा कोर्ट (Bandra Court) के बाहर आकांशा और अक्षय ने शादी की थी।  लेकिन कुछ ही महीने में उनके बीच विवाद शुरू हो गया।  आख़िरकार आकांशा अपने माता-पिता के घर चली गई।  अक्षय लोअर परेल में सर्जिकल दुकान में काम करता था। आकांक्षा  को वापस लाने का अक्षय काफी प्रयास कर कर रहा था।  अक्षय ने दावा किया है कि वैवाहिक जीवन में विवाद होने के बावजूद उनके बीच प्रेम था।
आकांक्षा धारावी के हॉस्पिटल में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी।  वह रिक्शा से अपने ड्यूटी पर जा रही थी।  जबकि अक्षय बाइक से उसका पीछा कर रहा था।  चेंबूर के राहुलनगर में उसने आकांक्षा का रिक्शा रुकवाया।  वहां दोनों में काफी विवाद हुआ। इस विवाद में भड़के अक्षय ने चाक़ू निकाला कर आकांक्षा पर कई वार (Mumbai Crime) किये।
जख्मी आकांक्षा खून से लथपथ वही गिर गई।  उसे पास के हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।  इस अपराध के बाद अक्षय वहां से भागा नहीं।  आरसीएफ पुलिस (RCF Police) ने  गिरफ्तार कर लिया।

 

 

Anti Corruption Trap | रिश्वत लेते एनआईटी का प्यून एसीबी के जाल में फंसा