Mumbai Crime | महाराष्ट्र : मुंबई के कालबादेवी परिसर में 4 मंजिली बिल्डिंग का कुछ हिस्सा गिरा, एक की मौत

मुंबई : पुणे समाचार –  मुंबई में और एक बिल्डिंग का कुछ हिस्सा गिरने की की चौंकाने वाली घटना हुई है। मुंबई के कालबादेवी परिसर (kalbadevi area) में बिल्डिंग गिरने (Mumbai Crime) से 61 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। रविवार की रात यह घटना हुई। पूरी घटना से परिसर में खलबली मच गई है। बचाव दल और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। (Mumbai Crime | a four storey building collapsed in kalbadevi area of mumbai 1 man died)

मिली जानकारी के अनुसार तीसरी मंजिल पर शौचालय का प्लास्टर और चौथी मंजिल से बिल्डिंग का हिस्सा गिरा है। इतना ही नहीं बिल्डिंग (building) का कुछ हिस्सा लटका हुआ भी नज़र आ रहा है. इस वजह से इस बिल्डिंग का निर्माण कार्य जारी होने की जानकारी सामने आई है।

बिल्डिंग के कई हिस्सों में मलबा गिरा है। सतर्कता के तौर पर म्हाडा के जवानों (MHADA jawan) ने पुलिस की मदद से इस बिल्डिंग को खाली करवाया और बिल्डिंग के अंदर जाने से लोगों को मना किया है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग से करीब 100 लोगों को बाहर निकाला गया है। इस बिल्डिंग की पूरी जानकारी जुटाकर आखिर दुर्घटना क्यों हुई ? इसकी जांच की जा रही है।

 

Web Title : Mumbai Crime | a four storey building collapsed in kalbadevi area of mumbai 1 man died

Twitter

Pune News | पुणे : उत्तर प्रदेश में किसान अत्याचार के खिलाफ पुणे में प्रदर्शन

Pune Crime | पुणे के चिंचवड़ में पत्नी पर संदेह के कारण बेडरूम में लगाया कैमरा और चौंकाने वाली घटना आई सामने

drugs case | NCB बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को टारगेट क्यों करती है? समीर वानखेडे का करारा जवाब