मुंबई : 50% बच्चों में मिला कोरोना एंटीबॉडीज – सेरो सर्वे

मुंबई, 29 जून : एक तरफ कोरोना मरीजों की संख्या कम हो रही है वही दूसरी तरफ देश में कोरोना की तीसरी लहर की चर्चा शुरू हो गई है। इसके साथ ही कोरोना के डेल्टा और डेल्टा प्लस वैरियंट के कारण भी सरकार, प्रशासन और आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। मुंबई में आज भी कोरोना मरीजों की संख्या नियंत्रण में नहीं आया है और इसी बीच नई चिंता की खबर सामने आ गई है। मुंबई में किये गए सेरो सर्वे में शहर के करीब 50% से अधिक लोगों खासकर छोटे बच्चो में कोरोना एंटीबॉडीज मिला है. इसके साथ ही इससे पहले किये गए सर्वे की तुलना में अब सेरो सर्वे में मुंबई के छोटे बच्चों में कोरोना एंटीबॉडीज बढ़ा हुआ पाया गया है।

मुंबई मनपा के नायर हॉस्पिटल और कस्तूरबा मोलेक्यूलर डाइगोनिस्टिक्स लेब्रोटरी के जरिये यह सर्वे किया गया था। छोटे बच्चों को कोरोना की तीसरी लहर में अधिक खतरा होने की आशंका जानकर पहले ही जाता चुके है। इसे देखते हुए मनपा आयुक्त इक़बाल सिंह चहल और मनपा के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकाणी ने दूसरी लहर के दौरान यह सेरो सर्वे करने के निर्देश दिया था। 1 अप्रैल 2021 से 15 जून 2021 के बीच यह सर्वे किया गया है।

कैसे हुआ सेरो सर्वे

यह सेरो सर्वे मुंबई के सभी 24 वार्ड को मिलकर कुल 2 हज़ार 176 सैंपल कलेक्ट किये गए। इसके लिए अपने चिकित्सा नेटवर्क और मनपा के नायर हॉस्पिटल से 1 हज़ार 283 जबकि 893 सैंपल दो प्राइवेट हॉस्पिटल से कलेक्ट किये गए थे।
सर्वे में आखिर क्या पाया गया मुंबई के 50% से अधिक बच्चों को इससे पहले ही कोरोना होकर जा चुका है। इसकी पॉजिटिविटी रेट 51. 18% पाया गया है। इस सर्वे के लिए 1 से 18 वर्ष तक बच्चों की टेस्टिंग की गई है। इनमे 1 से 4 वर्ष के 51. 4%, 5 से 9 वर्ष के 47. 33%, 10 से 14 वर्ष के 53. 43% और 15 से 18 वर्ष के 51. 39% सेरो पॉजिटिविटी रेट पाया गया है।