Mumbai Building Collapse:  मुंबई में रिहायशी बिल्डिंग गिरने से 11 लोगों की मौत, 7 घायल

मुंबई: ऑनलाइन टीम- मुंबई के मलाड इलाके में रिहायशी बिल्डिंग गिर गई, जिसमे 11 लोगों की मौत हो गई। मलाड पश्चिम के न्यू कलेक्टर कंपाऊंड में यह घटना हुई। चार मंजिला इमारत पास के घर पर ढह गई। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के बिल्डिंग के लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। घटनास्थल पर बचावकार्य शुरू होने की जानकारी मनपा के अधिकारियों ने दी। मृतकों की संख्या बढने का भी डर है।

मुंबई में बुधवार को मुसलाधार बारिश हुई, इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ऐसे में मलाड के मालवणी में रात के 11 बजे यह बिल्डिंग गिर गई। यह बिल्डिंग पास के घर पर गिरी, दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर बचावकार्य कर रही है। इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हुई है और 7 लोग घायल हुए हैं, यह जानकारी मनपा के अधिकारियों ने दी है। मलबे के नीचे कुछ लोगों के दबे होने का डर है, जिससे मृतकों की संख्या बढ सकती है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पालकमंत्री अस्लम शेख घटनास्थल पर पहुंचे थे। इस समय उन्होने बारिश की वजह से बिल्डिंग गिरने की जानकारी दी।

स्थानीय की मदद से बचावकार्य करते हुए घायल को कांदिवली के अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 17 घायल लोगों को लाया गया। इसमे नौ लोगों की मौत हो गई थी। अन्य आठ का इलाज चल रहा था।

मनपा के अधिकारियों के अनुसार रात को 11 बजकर 10 मिनट पर यह दुर्घटना हुई। पुलिस और दमकल टीम के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर बचावकार्य कर रहे हैं।