Mumbai BMC Election | शिवसेना 2022 का BMC चुनाव आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में लड़ेगी ?

मुंबई (Mumbai News) : अगले साल होने वाले मुंबई बीएमसी चुनाव (Mumbai BMC Election) को लेकर सभी राजनीतिक दलों (political party) ने तैयारी शुरू कर दी है| राजनीतिक गलियारों में चर्चा चल रही है कि 2022 में होने वाले मुंबई मनपा चुनाव (Mumbai BMC Election) आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। आदित्य ठाकरे मुंबई (Mumbai) के विभिन्न वार्डों की समस्या, नगरसेवकों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसलिए चर्चा है कि आदित्य ठाकरे 2022 में मुंबई नगर निगम चुनाव की अगुवाई करेंगे।

 

युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray)  राज्य के पर्यावरण और उपनगरीय पालक मंत्री हैं। आदित्य ठाकरे मुंबई में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स (infrastructure project) पर खास ध्यान दे रहे हैं। शिवसेना एक बार फिर 1997 जैसा ही प्रयोग कर सकती है। उस वक्त दिवंगत शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे ने मुंबई मनपा चुनाव की जिम्मेदारी मौजूदा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) के हाथों में दिया था।

 

बालासाहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) उस चुनाव का चेहरा थे। लेकिन रणनीतिक योजना खुद उद्धव ने बनाई थी। यही प्रयोग 2022 के मुंबई मनपा चुनाव (mumbai municipal elections) में भी किया जा सकता है। 1997 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में हुए चुनावों में सबसे ज्यादा 110 शिवसेना नगरसेवक चुने गए थे। 1997 में उद्धव ठाकरे ने टिकट बंटवारे में 45 नगरसेवकों के टिकट काटे थे।

 

क्या आदित्य ठाकरे 2022 के चुनाव में मौजूदा नगरसेवकों को झटका देंगे? यह भी एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। चूंकि आदित्य ठाकरे युवा हैं, इसलिए युवा और नए चेहरों को अवसर मिल सकते हैं।

क्या टिकट बंटवारे में आदित्य ठाकरे को उतनी आजादी मिलेगी? इस पर भी चर्चा की जा रही है। क्या आदित्य ठाकरे अन्य पार्टियों के अच्छे उम्मीदवारों को सेना (Shiv sena) में लाने में सफल होंगे? इस पर भी नजर है।

 

 

Zika Virus | पुणे महापालिका में शामिल 9 गांव जीका वायरस को लेकर बेहद संवेदनशील, सूची जारी

Drainage Water Project | पुणे महापालिका की ‘जायका’ परियोजना आखिरकार होगी शुरू