मुंबई BMC ने काटे 200 पेड़?, लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, 100 लोग हिरासत में

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा मुंबई के हरियाली भरे क्षेत्र आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई का विरोध करने वाली सभी याचिकाएं खारिज करने के बाद शुक्रवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने पेड़ काटने का काम शुरू हो गया। हालांकि, कुछ देर में ही प्रदर्शनकारी भी वहां पहुंच गए और मेट्रो रेल साइट पर जमकर नारेबाजी की। जानकारी के मुताबिक, आरे कॉलोनी की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर पुलिस ने बैरिकेड लगा दी है। कॉलोनी के तीन किलोमीटर तक के इलाके में किसी को पुलिस आने की इजाजत नहीं दे रही है। 100 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

 

 

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिन 2600 से अधिक पेड़ों को काटा जाना है, उनमें से 200 पेड़ शुक्रवार को काट डाले गए। सोशल मीडिया पर पेड़ों को काटने का वीडियो वायरल हो गया लेकिन मुंबई मेट्रो रेल निगम के अधिकारियों से अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि वाकई नियोजित मेट्रो कार शेड के लिए पेड़ों की कटाई शुरू हो गई है।

 इस बीच बॉलीवुड से पॉलिटिक्स तक लोगों ने पेड़ कटाने का विरोध।  बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, फिल्मकार ओनिर समेत कई बड़ी हस्तियों ने भी ट्विटर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी की नेता प्रीति मेनन शर्मा और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने भी जंगलों को काटे जाने का विरोध किया है।