MP Dr Amol Kolhe | राष्ट्रवादी सांसद डॉ. अमोल कोल्हे का यह पोस्ट वायरल, राजनीतिक गलियारे में मची खलबली 

पुणे (Pune News) : MP Dr Amol Kolhe | कला और अभिनय के क्षेत्र से राजनीति में आये और मौजूदा सांसद को पराजित कर शिरूर लोकसभा सीट (Lok Sabha seat) से राष्ट्रवादी (Nationalist)  के टिकट पर सांसद के रूप में चुने गए डॉ. अमोल कोल्हे (MP Dr Amol Kolhe) ने कुछ समय के लिए एकांतवास पर जाने का निर्णय लिया है।  इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला है. फ़िलहाल यह पोस्ट वायरल हो रहा है।  राजनीतिक गलियारे में इस पोस्ट को लेकर खलबली मच गई है।
सांसद अमोल कोल्हे (MP Dr Amol Kolhe) दवारा किये गए पोस्ट में लिखा है कि पिछले कुछ वर्षों में लिए गए निर्णय पर विचार और पुनर्विचार करना है।इसे लेकर उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट (Facebook Post) किया है।  उनके इस पोस्ट से राजनीतिक गलियारे में खलबली मच गई है।  अपने फेसबुक पोस्ट में डॉ. कोल्हे ने लिखा है…….

 


आत्म चिंतन का वक़्त

पिछले कुछ दिनों, महीनों, वर्षों में बिना सोचे-समझे भागता रहा।  कुछ बड़े निर्णय लिए।  अप्रत्याशित कदम उठाया।  लेकिन इस भाग-दौड़, तमाम कसरत, समय का गणित, तनाव से थोड़ा थक गया हूं. थोड़ा शारीरिक और कुछ हद तक मानसिक रूप से।  शारीरिक थकान आराम करने से दूर हो जाएगा लेकिन मानसिक थकान को दूर करने के लिए थोड़ा मनन थोड़ा चिंतन जरुरी है।

 

लिए गए निर्णय पर विचार और पुनर्विचार भी करूंगा।  इसके लिए एकांतवास में जा रहा हूं।  कुछ समय तक मुझे से संपर्क नहीं हो पाएगा।  फिर से जल्द मिलूंगा।  नए मन और नए जोश के साथ।

 

 

Hrishikesh Deshmukh | ऋषिकेश देशमुख की मुश्किल बढ़ेगी ? गिरफ़्तारी पूर्व जमानत पर फैसला आगे बढ़ा

Chandrakant Patil | सभी जिम्मेदारी केंद्र ही निभाए, राज्य केवल टैक्स वसूल करे, यह नहीं चलेगा

Anil Deshmukh | पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को जेल भेजा गया, PMLA कोर्ट ने सुनाया फैसला

Pune | महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल 50 रुपए प्रति लीटर करे ; पुणे से संभाजी ब्रिगेड की मांग