मां के हत्यारे को 12 साल के बेटे ने कमरे में किया बंद,  फिर बुलाई पुलिस

मेरठ. ऑनलाइन टीम : उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला के 12 साल के बेटे ने साहसिक कारनामा किया है। उसने अपनी के हत्यारे को पकड़ाया। महिला ब्रह्मपुरी की रहने वाली थी।पति दिल्ली में नौकरी करता है, जबकि वह मेरठ में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। इस बीच उसके संबंध एक व्यक्ति से जुड़ गए। नजदीकियां इतनी बढ़ी कि शरीर की दूरी सिमट गई और दोनों हमबिस्तर होने लगे। गत 14 साल से यह सिलसिला जारी था। मंगलवार को भी महिला का प्रेमी उसके घर पहुंचा, लेकिन किसी बात को लेकर यहां दोनों के बीच झगड़ा होने लगा।

पुलिस के अनुसार,  महिला उसके साथ अपने संबंधों को खत्म करना चाहती थी। इसलिए अब और साथ नहीं देना चाहती थी, जबकि वह शारीरिक सुख की मांग कर रहा था। उसका इनकार आरोपी को नगवार गुजरी। इसे ही लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। महिला का 12 साल का बेटा उस समय घर में ही था। वह कमरे के बाहर से सबकुछ देख रहा था।

बच्चे ने देखा कि घर आए उस शख्स ने उसकी मां पर चाकू से हमला करना शुरू कर दी। बेटे ने बिना डरे और शोर मचाए कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और पुलिस को फोन किया।  सूचना पर पुलिस तत्काल बच्चे के घऱ पहुंची और कमरे के अंदर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी ने हत्या का वारदात कुबूल कर ली है।