मां ने की बेटी की हत्या

पुणे : समाचार ऑनलाइन – अंतरजाति के लड़के के साथ शादी करने के बावजूद बेटी उसके साथ नहीं रह रहीं इस बात को लेकर हो रहे झगड़े से परेशान मां ने बेटी के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद मां खुद पुलिस थाने में हाजिर हुईं। यह घटना मंगलवार को बारामती शहर के प्रगतिनगर सामने आई। पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय ऋतुजा हरिदास बोभाटे की हत्या कर दी गई हैं। हत्या के आरोप में उसकी मां संजीवनी हरिदास बोभाटे को गिरफ्तार किया गया हैं। उस पर बारामती शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

ऋतुजा ने कुछ माह पहले एक युवक से अंतरजातीय शादी की थी। यह रिश्ता ऋतुजा के परिवार को मंजूर नहीं था। शादी के कुछ दिनों बाद ऋतुजा और उसके पति में झगड़े होने लगे और वह मायके आकर रहने लगीं। ऋतुजा ने पति के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

ऋतुजा ससुराल जाकर रहे ऐसी मांग उसकी मां संजीवनी करने लगी। संजीवनी ने ऋतुजा के ससुरालवालों से चर्चा भी की थी लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुअा। ऋतुजा मायके में रह रही हैं इस बात को लेकर उसके और संजीवनी के हर रोज झगड़े हुआ करते थे। मंगलवार को भी दोनों में झगड़ा हुआ। उस समय गुस्से में आकर संजीवनी ने ऋतुजा के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद खुद पुलिस के समक्ष हाजिर हो गईं और पुलिस को घटना के बारे में बताया। यह सुनकर पुलिस भी चौंक गई। पुलिस संजीवनी को लेकर उसके घर गई। वहां ऋतुजा खून से लथपथ पड़ी हुई थीं। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और संजीवनी को गिरफ्तार किया। घटना से परिसर में एक ही खलबली मच गई है।