पुणे संभाग में साढ़े 10 लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना को हराया

पुणे। महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में
संक्रमितों की संख्या सवा 12 लाख पार हो गई है। हालांकि उसमें से साढ़े 10 लाख लोग महामारी को हराने में सफल रहे हैं। पूरे संभाग में अब तक 70 लाख 17 हजार 94 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई जिसमें से 12 लाख 35 हजार 405 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 10 लाख 50 हजार 445 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। फिलहाल एक लाख 61 हजार 494 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि 23 हजार 466 मरीजों की मौत हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 85.03 फीसदी व डेथ रेट 1.90 फीसदी दर्ज हुआ है।
पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 14 हजार 343 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 7662 मरीज शामिल है। इसके अलावा सातारा में 2406, सोलापुर में 1777, सांगली में 1568 और कोल्हापुर जिले में 930 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। राहत की बात है कि संभाग में आज 13 हजार 676 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 8950, सातारा जिले के 551, सोलापुर जिले के 1950, सांगली जिले के 1262 और कोल्हापुर जिले के 963 मरीज शामिल हैं।
पुणे जिले में गुजरे 24 घँटे के भीतर नए 7662 मामले सामने आए हैं। हालांकि 8950 लोग कोरोना से मुक्त हुए हुए हैं। मंगलवार को कोरोना के संक्रमितों संख्या 8 लाख 68 हजार 506 तक पहुंच गया है, जिसमें से 7 लाख 57 हजार 820 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। जिले में 97 हजार 232 मरीजों का इलाज जारी है। वहीं अब तक 13 हजार 454 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.55 फीसदी और रिकवरी रेट 87.26 फीसद दर्ज हुआ है। कोरोना की रोकथाम के लिए पुणे संभाग में जारी टीकाकरण मुहिम के तहत पुणे जिले में 22 लाख 18 हजार 732, सातारा जिले में 6 लाख  8 हजार 890, सोलापुर जिले में 3 लाख 31 हजार 863, सांगली जिले में 5 लाख 65 हजार 158 और कोल्हापुर जिले में 9 लाख 67 हजार 548 लोगों को कोरोना प्रतिबंध टीका लगाया गया है।
सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 9 हजार 878 हो गया है। इसमें से 84 हजार 394 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 2384 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 23 हजार 100 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज एक लाख 6 हजार 266 हो गई है। इसमें से 85 हजार 680 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 2877 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 17 हजार 709 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 79 हजार 911 हो गया है। इसमें से 63 हजार 662 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 2388 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 13 हजार 861 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 70 हजार 844 संक्रमितों में 2363 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 58 हजार 889 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 9592 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।