पुणे संभाग में साढ़े 5 लाख से ज्यादा लोगों ने दी कोरोना की मात

पुणे। पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में सोमवार संक्रमितों की संख्या 5.75 लाख पार हो गई है। वहीं 5.53 लाख से ज्यादा लोगों ने महामारी को मात दी है। संभाग में अब तक 35 लाख 61 हजार 262 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 5 लाख 76 हजार 617 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 53 हजार 771 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 6967 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 15 हजार 879 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग में रिकवरी रेट 96.04 व डेथ रेट 2.76 फीसदी दर्ज हुआ है।

पुणे जिले में आज और 581 संक्रमित महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौट गए। वहीं नए से 499 संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में आज महामारी कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख 73 हजार 19 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 58 हजार 908 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में 5249 मरीजों इलाज जारी है। अब तक 8862 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.38 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 96.22 फीसद रह गया है।

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, संभाग में आज कुल 738 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 581, सातारा जिले के 61, सोलापुर जिले के 66, सांगली जिले के 24 और कोल्हापुर जिले के 6 मरीज शामिल हैं। वहीं गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 697 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 499 मरीजों के अलावा सातारा में 71 सोलापुर में 103, सांगली में 16 और कोल्हापुर जिले में 8 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 55 हजार 378 हो गया है। इसमें से 52 हजार 980 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1791 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 607 मरीजों का इलाज जारी है।

सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 50 हजार 540 हो गई है। इसमें से 47 हजार 945 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1769 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 826 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 47 हजार 923 हो गया है। इसमें से 45 हजार 982 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1745 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 196 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 49 हजार 757 संक्रमितों में 1712 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 47 हजार 956 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 89 मरीजों का इलाज चल रहा है।