पुणे संभाग में सवा 5 लाख से ज्यादा लोगों ने दी कोरोना को मात

अब तक 31.30 लाख से ज्यादा टेस्टिंग; मिले 5.52 लाख संक्रमित

पुणे। महामारी कोरोना के दूसरे दौर की संभावनाओं के बीच पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में संक्रमितों की संख्या साढ़े 5 लाख पार हो गई है। वहीं 5.24 लाख से ज्यादा लोगों ने महामारी को मात दी है। जबकि कोरोना से मरनेवालों की संख्या 15 हजार पार कर गई है। संभाग में अब तक 31 लाख 30 हजार 493 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 5 लाख 52 हजार 747 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 25 हजार 749 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 11 हजार 584 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 15 हजार 414 मरीजों की मौत दर्ज हुई है।

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग में रिकवरी रेट 95.12 व डेथ रेट 2.79 फीसदी दर्ज हुआ है। शुक्रवार को 893 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 627, सातारा जिले के 100, सोलापुर जिले के 139, सांगली जिले के 27 मरीज शामिल हैं। वहीं गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 986 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 740 मरीजों के अलावा सातारा में 89, सोलापुर में 99, सांगली में 38 और कोल्हापुर जिले में 20 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।

महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे पुणे जिले में  को संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े तीन लाख पार कर गया है। जिले में शुक्रवार को 740 नए मरीज मिले जबकि नए से 627 मरीज इलाज के बाद अस्पताल से घर लौट गए। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा संख्या 3 लाख 54 हजार 624 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 37 हजार 184 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में 8765 मरीजों इलाज जारी है। अब तक 8575 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.42 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 95.08 फीसद रह गया है।

पुणे के बाद कोरोना के सर्वाधिक मरीज मिलनेवाले सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 53 हजार 421 हो गया है। इसमें से 50 हजार 641 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1744 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 1036 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 48 हजार 7 हो गई है। इसमें से 45 हजार 76 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1674 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 1257 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 47 हजार 341बहो गया है। इसमें से 45 हजार 316 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1725 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 300 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 49 हजार 354 संक्रमितों में 1696 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 47 हजार 532 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 126 मरीजों का इलाज चल रहा है।