पुणे जिले में 11 हजार से ज्यादा लोग हुए कोरोना मुक्त

पुणे। महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पुणे जिले में बीते 24 घँटे के भीतर 10 हजार 393 मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि इन 24 घँटों में 11 हजार 42 लोग कोरोना मुक्त होकर अस्पताल से घर लौट गए हैं। बुधवार को 24 घँटे में 112 मौतें दर्ज हुई हैं। जिले में कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 7 लाख 42 हजार 451 तक पहुंच गया है, जिसमें से 6 लाख 29 हजार 205 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। जिले के अस्पतालों में एक लाख 1 हजार 692 मरीजों का इलाज जारी है। अब तक 11 हजार 555 मरीजों की मौत दर्ज हुई है।
पुणे जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.56 फीसदी और रिकवरी रेट 84.75 फीसद दर्ज हुआ है। बात करें पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) की तो यहां बुधवार को संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख 31 हजार 411 तक पहुंच गया है। अब तक 8 लाख 70 हजार 437 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। संभाग में अब तक कुल 60 लाख 60 हजार 639 लोगों की टेस्ट की गई है। फिलहाल एक लाख 41 हजार 113 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 19 हजार 861 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 84.39 फीसदी व डेथ रेट 1.93 फीसदी दर्ज हुआ है।
पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 15 हजार 347 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 10 हजार 393 मरीज शामिल है। इसके अलावा सातारा में 1571, सोलापुर में 1461, सांगली में 1090 और कोल्हापुर जिले में 832 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। राहत की बात है कि संभाग में आज कुल 13 हजार 107 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 11 हजार 42, सातारा जिले के 468, सोलापुर जिले के 941, सांगली जिले के 367 और कोल्हापुर जिले के 289 मरीज शामिल हैं।
पुणे से सटे सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 84 हजार 738 हो गया है। इसमें से 67 हजार 498 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 2932 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 15 हजार 208 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 82 हजार 462 हो गई है। इसमें से 68 हजार 768 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 2366 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 11 हजार 328 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 63 हजार 177 हो गया है। इसमें से 52 हजार 877 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1969 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 8331 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 58 हजार 583 संक्रमितों में 1939 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 52 हजार 89 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 4555 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।