Uddhav Thackeray | मोरया ! मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के जन्मदिन के मौके पर दगडूसेठ गणपति में 61 किलो का मोदक अर्पित

पुणे : पुणे समाचार ऑनलाइन (Punesamachar Online) –  आगामी पुणे और पिंपरी -चिंचवड़ मनपा चुनाव (municipal elections) को देखते हुए विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Ajit Pawar) के जन्मदिन के मौके पर पुणे में भाजपा (BJP) और राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) में जोरदार होर्डिंग वार देखने को मिला था। अब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) की मंगलवार 27 जुलाई को जन्मदिन है। इसे देखते हुए पुणे शिवसेना (Shivsena) दवारा प्रसिद्ध श्रीमंत दगडूसेठ गणपति (Shrimant Dagduseth Ganpati) पर 61 किलो का मोदक (61 kg modak) चढ़ाया है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के जन्मदिन (uddhav thackeray birthday) को देखते हुए विधानपरिषद में उपसभापति नीलम गोन्हे ने शिवसेना कार्यकर्ताओं के साथ श्रीमंत दगडूसेठ गणपति मंदिर में 61 किलो का मोदक चढ़ाया है। इस मौके पर गोन्हे ने शिवसेना कार्यकर्ताओं के साथ महाआरती भी की।

उद्धव ठाकरे के 61 वर्ष पुरे होने के मौके पर शिवसेना पुणे शहर की तरफ से उन्हें शुभकामनाएं दी गई है।
उद्धव ठाकरे स्वास्थ्य रहे और उन्हें लंबी उम्र मिले। साथ ही कोरोना और संबंधित बीमारियों से लड़ने की भगवान उन्हें शक्ति दे और पीड़ितों की सेवा करने का आशीर्वाद मिले। इस तरह की प्रार्थना की गई है।

नीलम गोर्हे ने कहा कि कोरोना महामारी और प्राकृतिक आपदा से संवरने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सहित महाविकास आघाडी सरकार को ताकत मिले। इस सरकार को जनता की अधिक से अधिक सेवा का मौका मिले। राज्य के सभी मंदिर और धार्मिक स्थल खुलने जैसा सकारात्मक माहौल बने। महाराष्ट्र सहित दुनिया भर से कोरोना दूर हो। बाढ़ में जिनकी मौत हो गई भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। सभी बाढ़ प्रभावितो का पुनर्वसन हो। इस प्राकृतिक आपदा से छुटकारा पाने के लिए अधिक से अधिक बल, शक्ति और सेवा का मौका मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और हमारी सरकार को मिले।

इस मौके पर रवींद्र मिर्लेकर, संपर्क प्रमुख बालाभाई कदम, शिवसेना शहर प्रमुख संजय मोरे, गजानन थरकुडे, राजेंद्र शिंदे, अशोक हरनावल, नगरसेविका पल्लवी जावळे, संगीता ठोसर, उपशहर प्रमुख मालुसरे सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Web Title : moraya 61 kg modak dagdusheth ganpati occasion chief minister uddhav thackeray birthday shivsena

Raj Kundra Porn case | पॉर्न इंडस्ट्री से जुड़ी हर हसीना की जानकारी देगी गहना वश‍िष्ठ, बोली- ‘मैं सबका करुँगी पर्दाफाश…’

Hinjewadi News | हिंजवडी : रसायनयुक्त पानी की वजह से किसान परेशान

Junnar News | बिजली का करंट लगने से पिता-बच्चे की मौके पर ही मौत, पालतू कुत्ते ने मुंह में पकड़कर खींचने लगा तार, फिर….