दक्षिण महाराष्ट्र में मानसून ने जोरदार बारिश के साथ किया प्रवेश


पुणे : समाचार ऑनलाईन – बहुप्रतीक्षित मानसून ने गुरुवार को रत्नागिरी, कोल्हापुर मार्ग होते हुए महाराष्ट्र में प्रवेश किया. महाराष्ट्र के दक्षिण भागों में मानसून के आगमन से अगले दो दिन यानी 23 जून तक पुणे और मुंबई में मानसून की बारिश होने की संभावना पुणे मौसम विभाग के विभाग प्रमुख डॉ. अनुपम काश्यपि ने जताई है. 

वायु चक्रवात की वजह से मानसून के महाराष्ट्र में प्रवेश करने में देरी हुई है. धीर-धीरे मानसून 25 जून तक पूरे महाराष्ट्र में छा जाएगा. 
मानसून ने अरब सागर, कर्नाटक के समुद्री किनारे के शेष भागों, गोवा, दक्षिण महाराष्ट्र व कर्नाटक के कुछ हिस्सों के अलावा बंगाल के उपसागर व पश्चिम बंगाल के कुछ भागों में प्रवेश किया है. मध्य महाराष्ट्र में मानसून की हलचल शुरू हो गई है. ऐसे में अगले चार दिन कोकण गोवा सहित अधिकांश जगहों, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ क्षेत्रों में जोरदार बारिश होने की संभावना है. विदर्भ में केवल 21 जून को गर्म हवाएं चलेगी. पुणे में अगले चार दिन मध्यम या जोरदार बारिश हो सकती है.