Monsoon : मुंबई में फिर हाई टाइड की आशंका, मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी

मुंबई : ऑनलाइन टीम – देश में इस वक्त मानसून का सीजन चल रहा है। दक्षिण भारत को पूरी तरह से तर-बतर करने के बाद अचानक से साउथ-वेस्ट मानसून की स्पीड में कमी आई है, जिसके बाद उत्तर भारत के लोगों को अब मानसून की बारिश के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। मानसून की रफ्तार में कमी पछुआ हवाओं के कारण हुई है इस वजह से जो मानसून वक्त से पहले नॉर्थ पहुंचने वाला था, वो अब थोड़ा लेट पहुंचेगा, हालांकि दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में प्रीमानसून बारिश जारी रहेगी।

मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है। आज भी मौसम विभाग ने हाई टाइड की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2-3 दिनों में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं उत्तराखंड- हिमाचल और केरल में Orange Alert जारी किया गया है।