मोदी का अंदाज अनूठा… इस बार जामनगर के शाही परिवार की पगड़ी ने कायल किया 

नई दिल्ली. ऑनलाइन टीम : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अंदाज अपने आप में अनूठा है। जहां भी जाते हैं, क्षेत्रीय भाषाओं में बात करके लोगों को मुरीद बना लेते हैं। उनके पहनावे पर कई बार फब्तियां कसीं गईं, लेकिन हर बार वे अनूठे अंदाज में नजर आते हैं। खासकर विशेष समारोहों के दौरान। इस साल गणतंत्र दिवस पर भी प्रधानमंत्री लाल रंग की पगड़ी में नजर आए।

देखा जाए तो  2015 से लेकर 2021 तक पीएम मोदी अलग-अलग रंग की पगड़ियों में नजर आए हैं। उन्होंने इस बार गुजरात के जामनगर की खास पगड़ी पहनी है। जानकारी के मुताबिक जामनगर के शाही परिवार की तरफ से ऐसी पगड़ी उन्हें तोहफे में दी गई थी।  पिछले साल उन्होंने ‘बंधनी’ पहनी थी, जो कमर तक आ रही थी।  केसरिया रंग की पगड़ी में पीला रंग भी समाहित था।

कब कैसा साफा बांधा उन्होंने-

2019:  गणतंत्र दिवस के अवसर पर केसरिया रंग के साफे में नजर आए थे।
2018:  बहु-रंगीन पगड़ी पहनकर पहुंचे हुए थे।  क्रीम कुर्ता और काले रंग की जैकेट पहने हुए थे।
2017:  गुलाबी पगड़ी पहनी थी। सफेद डॉट्स के साथ काली जैकेट के साथ जोड़े गए रंग ने नया रूप दिया।
2016:  लाल रंग की सूक्ष्म पट्टियों के साथ एक चमकदार पीले रंग की पगड़ी धारण किए थे।
2015 :  मोर शैली की बहुरंगा पगड़ी का विकल्प चुना। उन्होंने इस अवसर के लिए काले रंग के सूट को धारण किया।