खुशखबरी! मोदी सरकार की बड़ी घोषणा, करोड़ों जनधन खाताधारकों को मिलेगी ओवरड्राफ्ट की सुविधा, जाने कैसे

पिंपरी : समाचार ऑनलाईन – हाल ही में वित्त मंत्रालय ने जनधन खाता संबंधित आंकड़ा जारी किया है।जनधन योजना के तहत बैंकों में 35।99 करोड़ खाते खोले गए हैं।इनमें से 29।54 करोड़ खातों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने इससे संबंधित जानकारी राज्यसभा में दी है। वित्तमंत्री निर्मला सीतामरण ने इससे संबंधित घोषणा वित्तीय सर्वे में की थी।

जनधन खाता रखने वाली महिलाओं को ओवरड्राफ्ट की सुविधा दी गई है।यह सुविधा उन महिलाओं को मिलेगी जो किसी सेल्फ हेल्प ग्रुप की सदस्य है। इस सुविधा से महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा जनधन खाताधारकों को 10 हजार रुपए तक की ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलेगी। अब तक इसके तहत 5

हजार रुपए की सुविधा ही दी जा रही थी।
वित्त राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राज्यसभा में बताया कि जनधन योजना के तहत नीजि क्षेत्रों के बैंकों में भी इस तरह के खाते खोलने की सहमति दी गई है और मिली जानकारी के अनुसार निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों द्वारा 1।23 करोड़ खाते खोले गए हैं।

महिलाओं के लिए विशेष सुविधा

मिले आंकड़ों के अनुसार जनधन खातों में जमा कुल रकम में वृद्धि हो रही है और 3 अप्रैल तक यह 97,665 रुपए तक पहुंच गया था।कुल खातों में से 50 फीसदी से अधिक खाते महिलाओं के नाम पर है जबकि कुल खातों में 59 फीसदी खाता ग्रामीण और छोटे शहरों में है।अगर जनधन खाता रखने वाली कोई महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी है तो उन्हें 5 हजार रुपए तक की ओवरड्राफ्ट की सुविधा दी गई है।

क्या है ओवरड्राफ्ट की सुविधा
ओवरड्राफ्ट की सुविधा का मतलब है कि अगर किसी जनधन खाताधारक का रिकॉर्ड अच्छा है और जरूरत होने पर उनके खाते में पैसे नहीं होने की स्थिति में तो वह ओवरड्राफ्ट की रकम तक पैसे निकाल सकते हैं।